20
BREAKING NEWS
सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब... आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब… आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!
6 minutes ago
सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
12 minutes ago
लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!
17 minutes ago
धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!
4 hours ago
छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!
5 hours ago

लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!

लखीसराय: त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से...

लखीसराय: त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं। इसी उद्देश्य के साथ धनतेरस, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पिपरिया प्रखंड अंतर्गत लाल इंटरनेशनल स्कूल की वलीपुर शाखा में शुक्रवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्ति, उल्लास और पारंपरिक लोकसंस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और पारंपरिक पूजन सामग्रियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर दीपावली और छठ महापर्व की परंपराओं को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया।

नन्हे बच्चों ने राम दरबार की पूजा कर उतारी आरती

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की पूजा-अर्चना की। नन्हे विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक आरती उतारी और सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। बच्चों की इस धार्मिक प्रस्तुति ने विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना दिया।

सूप-दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे बच्चे, अर्घ्य की रस्म की प्रस्तुत

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भी बच्चों ने विशेष प्रस्तुति दी। पारंपरिक छठ गीतों के माध्यम से उन्होंने बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक दिखाई। बच्चों ने सूप, दउरा, फल-फूल और पारंपरिक पूजन सामग्रियों के साथ छठ पर्व की रस्मों को प्रदर्शित किया। छठ घाट पहुंचने और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा का भी प्रतीकात्मक मंचन किया गया।

नन्हे विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति में छठ पर्व की आस्था, सादगी और पारिवारिक-सामाजिक जुड़ाव की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों के महत्व को समझे और उनसे जुड़ी रहे।

किताबी ज्ञान के साथ संस्कार और संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा कुमारी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति, परंपरा और जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। दीपावली और छठ जैसे पर्व हमें स्वच्छता, प्रकृति के प्रति सम्मान, सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग का संदेश देते हैं।

उन्होंने बच्चों के उत्साह और उनकी मनमोहक प्रस्तुति की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि बचपन से ही बच्चों को भारतीय त्योहारों और लोक परंपराओं से परिचित कराना जरूरी है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझ सकें और आने वाली पीढ़ियों तक उसे आगे बढ़ा सकें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से जिलेवासियों को दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

ये खबर भी पढ़े: धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top