16
BREAKING NEWS
छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब... आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!थाईलैंड से गया पहुंचीं दो महिलाएं, चार बैग की एक्स-रे जांच में खुला 10 करोड़ की खेप का राज; गिरफ्तार!कटिहार पुलिस लाइन में 15 दिनों तक छिपा रहा फर्जी पुलिसकर्मी; खुद को SAP जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर जमाया डेरा, गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप!अरियरी में नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, 150 से अधिक जीविका दीदियों ने ली नशामुक्त बिहार की शपथ!
No menu items available
BREAKING
छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब… आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!
7 minutes ago
जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!
14 minutes ago
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
23 minutes ago
पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!
41 minutes ago
ना नदी, ना तालाब… आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?
1 hour ago

जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के चर्चित संग्रामपुर चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात...

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के चर्चित संग्रामपुर चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे किसी बाहरी अपराधी का नहीं, बल्कि उसी ज्वेलर्स की दुकान में पहले काम कर चुके एक पूर्व कर्मचारी का हाथ सामने आया है। पुलिस जांच में तारापुर पुरानी बाजार निवासी भोला सोनार को लूटकांड का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 2 किलो 300 ग्राम चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ के दौरान वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस लूटे गए शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

28 अक्टूबर को बाइक की डिक्की से लूटे गए थे 6.8 किलो चांदी के आभूषण

पुलिस के मुताबिक, बीते 28 अक्टूबर को तारापुर के एक ज्वेलर्स के दो कर्मचारी बाइक से करीब 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर अलग-अलग दुकानों में सप्लाई देने जा रहे थे। उन्हें संग्रामपुर, बेलहर और साहेबगंज की दुकानों में आभूषण पहुंचाने थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने बाइक की डिक्की में रखे चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर संग्रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

पूर्व कर्मचारी ने ही रची थी लूट की पूरी साजिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए तारापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद 4 नवंबर को अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में शामिल भोला सोनार पहले उसी ज्वेलर्स की दुकान में काम करता था, जहां से चांदी के आभूषणों की सप्लाई की जा रही थी। दुकान छोड़ने के बाद उसने अपनी अलग दुकान खोल ली थी, जो फिलहाल बंद बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ज्वेलर्स की दुकान में काम करने के दौरान भोला को कारोबार और आभूषणों की सप्लाई से जुड़ी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने लूट की साजिश रची और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

भागलपुर, मुंगेर और तारापुर के तीन आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित काजीटोला निवासी रोशन कुमार सहनी, मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडीस्थान सहनी टोला निवासी नीरज उर्फ नीरू सहनी और तारापुर पुरानी बाजार निवासी भोला सोनार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद तीनों आरोपितों ने लूटे गए चांदी के आभूषण आपस में बांट लिए थे। इनमें से कुछ आभूषण बेचे भी जा चुके थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपितों के पास से करीब 2 किलो 300 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

शेष चांदी की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब लूटे गए शेष चांदी के आभूषणों की बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

कुल 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषणों की लूट में से फिलहाल 2 किलो 300 ग्राम की बरामदगी हुई है। ऐसे में शेष आभूषण कहां हैं और उन्हें किन लोगों को बेचा गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की आगे की जांच में इस लूटकांड से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़े: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top