15
BREAKING NEWS
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!
No menu items available
BREAKING
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
8 seconds ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
5 minutes ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
12 minutes ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
20 minutes ago
नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!
29 minutes ago

संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!

लखीसराय: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर राजनीतिक हलचल की...

लखीसराय: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर राजनीतिक हलचल की चर्चाओं के बीच सोमवार को लखीसराय के टाउन हॉल में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय झा की मौजूदगी में क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। टाउन हॉल में ‘ललन बाबू जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी में कोई खींचतान नहीं है और हम सभी एक हैं।

जिला जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘बिहार का हक, बिहार की बात’ के तहत फरक्का जल संधि रहा। परिचर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह ने की, जबकि स्वागत भाषण सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने दिया। नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने संजय झा और उमेश कुशवाहा को बुके एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया।

फरक्का जल संधि के नवीनीकरण पर संजय झा ने उठाए सवाल

परिचर्चा को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर ‘नीतीश संवाद’ के माध्यम से बिहार के लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है। फरक्का जल संधि को बिहार के जल हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में फरक्का बैराज बनाया गया था। गंगा नदी के पानी के बंटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ष 1996 में अंतरराष्ट्रीय समझौता हुआ था, जिसे गंगा जल बंटवारा संधि कहा जाता है।

संजय झा ने बताया कि इस समझौते की 30 साल की अवधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली है। उनके मुताबिक, मौजूदा संधि बिहार के हितों और भविष्य की जल जरूरतों को पर्याप्त रूप से ध्यान में नहीं रखती। उन्होंने कहा कि इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। यदि नया समझौता किया जाता है तो उसमें बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाना चाहिए।

‘बिहार की जल जरूरतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता’

संजय झा ने कहा कि गंगा के पानी के बंटवारे से जुड़े किसी भी फैसले में बिहार के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। राज्य की कृषि, पेयजल और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही आगे की नीति तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए प्रयासों के कारण फरक्का जल संधि का मुद्दा अब राष्ट्रीय विमर्श का विषय बन चुका है।

उमेश कुशवाहा बोले- पार्टी में कोई खींचतान नहीं, हम सब एक हैं

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी में किसी तरह की खींचतान नहीं है। हम सब एक हैं और संगठन के सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया, जब विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव के बाद JDU के भीतर राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।

कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल सहित पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी फरक्का जल संधि तथा बिहार के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान ललन सिंह के समर्थन में लगे नारों ने भी राजनीतिक चर्चा को नई दिशा दी। हालांकि, नारों को पार्टी के भीतर किसी गुटबाजी या खींचतान का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

ये खबर भी पढ़े: राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top