19
BREAKING NEWS
राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!गैस सिलेंडर महंगा, फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम; FASTag, म्यूचुअल फंड और GST में भी बदलाव, 1 नवंबर से लागू हुए 5 नए नियम!किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!
No menu items available
BREAKING
राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!
21 seconds ago
भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!
18 minutes ago
ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!
24 minutes ago
पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!
29 minutes ago
नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!
39 minutes ago

कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!

शेखपुरा: किताबों में पढ़े विज्ञान को अब अपने प्रयोगों और शोध परियोजनाओं के जरिए साबित करने की बारी है। राज्य...

शेखपुरा: किताबों में पढ़े विज्ञान को अब अपने प्रयोगों और शोध परियोजनाओं के जरिए साबित करने की बारी है। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए शेखपुरा के 10 चयनित बाल वैज्ञानिकों का दल रविवार को बेगूसराय के लिए रवाना हुआ। जिले के इन होनहार विद्यार्थियों से उम्मीद है कि वे अपनी शोध रिपोर्ट और परियोजनाओं के माध्यम से राज्य स्तर पर शेखपुरा की पहचान मजबूत करेंगे।

32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक बेगूसराय स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए दल का नेतृत्व जिला समन्वयक गोपाल जी कर रहे हैं, जो पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, बरबीघा से जुड़े हैं। उनके साथ स्कॉट शिक्षक भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और देखरेख के लिए रवाना हुए हैं।

सरकारी से निजी विद्यालयों तक के विद्यार्थियों को मिला मौका

इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 10 बाल वैज्ञानिकों में बरबीघा, शेखपुरा और आसपास के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हैं। टीम में तालिक बालिका उच्च विद्यालय, बरबीघा की प्राप्ति कुमारी, अनुप्रिया और प्रज्ञा कुमारी शामिल हैं। उच्च विद्यालय करकी की सुहानी कुमारी भी अपनी परियोजना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, बरबीघा से अपराजिता कुमारी और अंशु कुमार का चयन हुआ है। वहीं, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, बरबीघा से साक्षी कुमारी और याशिका सिंहां, संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा से आराध्या एंजल तथा संत मेरी इंग्लिश स्कूल, बरबीघा से हिमांशु राज टीम का हिस्सा हैं।

पांच स्कॉट शिक्षक संभालेंगे विद्यार्थियों की जिम्मेदारी

बाल वैज्ञानिकों के साथ पांच स्कॉट शिक्षक भी रवाना हुए हैं। इनमें पीएम श्री उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ससबहना के प्रहलाद कुमार, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एकरामा के यशपाल जी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलखुंडी के राहुल कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरुई की सोनाली कुमारी और +2 राजो सिंह उच्च विद्यालय, अंबारी की आकांक्षा कुमारी शामिल हैं।

शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के दौरान अपनी परियोजनाओं को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने में सहयोग मिलेगा।

शोध रिपोर्ट और परियोजनाओं से दिखाएंगे अपनी वैज्ञानिक सोच

दल का नेतृत्व कर रहे जिला समन्वयक गोपाल जी ने बताया कि सभी बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में अपनी-अपनी शोध रिपोर्ट प्रदर्शित करेंगे और परियोजनाओं की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भी टीम अच्छी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही है।

गोपाल जी के अनुसार, राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पूरे बिहार से आए बाल वैज्ञानिकों में से 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी पटना में आयोजित परियोजना उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद उनमें से 30 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।

राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सपना लेकर निकले बाल वैज्ञानिक

शेखपुरा के इन विद्यार्थियों के सामने अब अपनी मेहनत, शोध और वैज्ञानिक सोच को राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने की चुनौती है। जिला समन्वयक ने उम्मीद जताई कि टीम के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आगे की चयन प्रक्रिया में भी अपनी जगह बनाएंगे। यदि शेखपुरा के बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर चयनित होते हैं, तो उन्हें पटना में अगले चरण में अपनी परियोजनाओं को और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

छोटे-छोटे सवालों से शुरू हुई इन विद्यार्थियों की वैज्ञानिक यात्रा अब राज्य स्तरीय मंच तक पहुंच गई है। बेगूसराय में होने वाली यह प्रतियोगिता उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ दूसरे जिलों के बाल वैज्ञानिकों से सीखने का भी अवसर होगी।

ये खबर भी पढ़े: दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top