21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
15 minutes ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
27 minutes ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
39 minutes ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
47 minutes ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
1 hour ago

जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!

शेखपुरा: मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार के शेखपुरा पहुंचते ही पुलिस महकमे में गतिविधियां तेज हो गईं। मासिक विजिट...

शेखपुरा: मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार के शेखपुरा पहुंचते ही पुलिस महकमे में गतिविधियां तेज हो गईं। मासिक विजिट के दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बंद कमरे में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा हुई।

बैठक में प्रभारी एसपी डॉ. राकेश कुमार, साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी, हेडक्वार्टर डीएसपी माधुरी कुमारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने डायल-112 समेत पुलिस की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों से जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

जमुई की घटना ने बढ़ाई सख्ती

मीडिया से बातचीत में डीआईजी राकेश कुमार ने जमुई की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीआईजी के इस बयान के बाद साफ है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई को लेकर गंभीर है और जांच से लेकर कानूनी प्रक्रिया तक तेजी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

त्योहारों में पुलिस की ‘तीसरी आंख’ रहेगी सक्रिय

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर भी पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लिया जाए और किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या किसी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

ये खबर भी पढ़े: कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top