23
BREAKING NEWS
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!
No menu items available
BREAKING
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!
29 minutes ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!
37 minutes ago
मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!
45 minutes ago
मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!
50 minutes ago
CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!
56 minutes ago

मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!

मोतिहारी: गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी लिखे जाने के मामले में मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मोतिहारी: गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी लिखे जाने के मामले में मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पेंटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शहर के बेलिसराय निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से पेंट और ब्रश भी बरामद किया है। मामले की जानकारी सामने आने के कुछ ही समय बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की चहारदीवारी पर सोमवार की सुबह आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी समेत कुछ अन्य लेखन पाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवार पर किए गए लेखन को हटवाया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

पेंट और ब्रश से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से पेंट और ब्रश बरामद किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद सामान का दीवार पर किए गए लेखन से मिलान भी कराया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर बताया कि उसे दीवार पर पेंटिंग करने के लिए पैसे मिले थे।

किसके कहने पर लिखी गई टिप्पणी, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुनील कुमार को विवादित लेखन करने के लिए किसने कहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है।

इससे पहले गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई थी। गांधी संग्रहालय चंपारण सत्याग्रह से जुड़ा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है और परिसर में गांधी स्मारक स्तंभ समेत सत्याग्रह से संबंधित सामग्री संरक्षित है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ रही है और लेखन के पीछे शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top