8
BREAKING NEWS
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!
23 hours ago
गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!
23 hours ago
मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!
23 hours ago
बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!
23 hours ago
मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!
23 hours ago

Bihar: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कार्यालय पर इनकम टैक्स की छापेमारी, करीबी के होटल में भी जांच!

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पटना में बड़ी कार्रवाई सामने आई...

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पटना में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की टीम ने जन सुराज पार्टी के कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की है। इसके अलावा पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर के करीबी रवि नारायण सिंह के होटल में भी छापेमारी की गई है।

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम पार्टी कार्यालय में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। वहीं, रवि नारायण सिंह के होटल में भी टीम ने पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि, छापेमारी को लेकर आयकर विभाग की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, जन सुराज के प्रदेश सचिव रवि नारायण सिंह ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके होटल और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से पुराने गेस्ट रजिस्टर समेत कई जानकारियां मांगी गईं और होटल सील करने की धमकी भी दी गई।

रवि नारायण सिंह के मुताबिक, पुलिस की टीम उनके दोनों होटलों में पहुंची और तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रशांत किशोर के ठहरने वाले होटल में भी पुलिस पहुंची थी और तलाशी लेने की बात कही गई थी। इसके अलावा जन सुराज से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर भी जांच की गई।

जन सुराज नेताओं का आरोप है कि चुनावी माहौल के बीच पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फिलहाल इनकम टैक्स और पुलिस कार्रवाई को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। चुनावी माहौल के बीच इस कार्रवाई ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज से भड़का आक्रोश; सरकार पर सवाल, राजभवन मार्च रोकने को उतारी गई CRPF-BSF!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top