15
BREAKING NEWS
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
9 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
9 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
10 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
10 hours ago
CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!
10 hours ago

Bihar: पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज से भड़का आक्रोश; सरकार पर सवाल, राजभवन मार्च रोकने को उतारी गई CRPF-BSF!

पटना: पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को पटना में छात्रों...

पटना: पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। राजभवन मार्च के लिए निकले हजारों छात्रों और पुलिस के बीच जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला चौराहे तक जमकर टकराव हुआ। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए।

छात्र सुबह करीब 10:30 बजे गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारी जैसे ही जेपी गोलंबर पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस की ओर से छात्रों से वापस लौटने की अपील की गई, लेकिन छात्र राजभवन जाने की मांग पर अड़े रहे।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात काबू में नहीं आने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को हटाने का प्रयास किया।

डाकबंगला चौराहे पर फिर आमने-सामने हुए छात्र-पुलिस

जेपी गोलंबर से आगे बढ़े छात्र डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गए, जहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए। छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच फिर तनाव बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान पटना आईजी की एस्कॉर्ट गाड़ी पर भी हमला किया गया, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बीजेपी का लोगो लगी कुछ गाड़ियों को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।

विधायक को भी विरोध का सामना करना पड़ा

प्रदर्शन के बीच बीजेपी विधायक के डाकबंगला चौराहे से गुजरने के दौरान छात्रों ने विरोध किया और उन्हें वहां से हटना पड़ा। बढ़ते तनाव को देखते हुए छात्रों को नियंत्रित करने के लिए CRPF और BSF की अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई।

छात्रों का आरोप- आवाज दबाने की कोशिश

प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं पर कार्रवाई की बजाय छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए बल प्रयोग किया गया।

प्रदर्शन में शामिल छात्राओं और छात्रों ने कहा कि उनकी मांग केवल निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग दोहराई।

प्रशासन का दावा- स्थिति नियंत्रण में

वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को निर्धारित रास्ते से जाने की अपील की गई थी, लेकिन बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद कार्रवाई करनी पड़ी।

फिलहाल पटना के प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात है। छात्र आंदोलन के बाद बिहार की राजनीति भी गरमा गई है और विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, कांग्रेस कार्यालय के बाहर चले पत्थर-डंडे; पुलिस ने संभाला मोर्चा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top