15
BREAKING NEWS
नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!
No menu items available
BREAKING
नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!
4 minutes ago
रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!
11 minutes ago
5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!
18 minutes ago
मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!
25 minutes ago
पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!
42 minutes ago

बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!

लखीसराय: जिले में जरूरतमंद और निराश्रित वृद्धजनों के लिए सुरक्षित आश्रय की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर...

लखीसराय: जिले में जरूरतमंद और निराश्रित वृद्धजनों के लिए सुरक्षित आश्रय की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने नगर परिषद लखीसराय के पंजाबी मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 15 में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने भवन के अलग-अलग कमरों, परिसर और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम के संचालन के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि यहां रहने वाले बुजुर्गों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर वातावरण मिल सके।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से संचालन की तैयारी

वृद्धाश्रम के संचालन के उद्देश्य से संबंधित विभाग द्वारा भवन को नगर परिषद से सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लखीसराय को हस्तांतरित किया गया है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भवन की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं को देखने के साथ-साथ इसके संचालन की तैयारियों का आकलन करना था।

जिला प्रशासन के अनुसार, वृद्धाश्रम शुरू होने के बाद जरूरतमंद एवं निराश्रित बुजुर्गों को आवास, भोजन और आवश्यक देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

‘वृद्धजनों का कल्याण प्राथमिकता’

डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वृद्धजनों के कल्याण और उनके लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आश्रम के संचालन से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए, जिससे बुजुर्गों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग धीरज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

वृद्धाश्रम का संचालन शुरू होने के बाद यह जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए आवास और देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

ये खबर भी पढ़े: रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top