23
BREAKING NEWS
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
10 minutes ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
19 minutes ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
1 hour ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
1 hour ago
CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!
1 hour ago

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!

शेखपुरा। मोटर चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ने के बाद सुजावलपुर गांव में ऐसा माहौल बना कि ग्रामीण...

शेखपुरा। मोटर चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ने के बाद सुजावलपुर गांव में ऐसा माहौल बना कि ग्रामीण खुद ही सजा देने की तैयारी में जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और कथित तौर पर उनके बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर भीड़ के बीच से बाहर निकाला।

मामला सुजावलपुर गांव के बघार का है, जहां एक बोरिंग से बिजली का मोटर चोरी कर भागने का आरोप दोनों युवकों पर लगा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामला देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया।

चोरी के आरोप से ‘गांव की सजा’ तक पहुंचा मामला

ग्रामीणों के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों युवकों को कथित तौर पर बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, इससे पहले कि ग्रामीण अपनी योजना को अंजाम दे पाते, पुलिस को इसकी सूचना मिल गई।

थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और एसआई राजकिशोर पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पुलिस के सामने खुली मोटर चोरी की कहानी

पकड़े गए युवकों की पहचान गगौर गांव निवासी रोहित कुमार और सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर शेखपुरा और लखीसराय जिले में बिजली मोटर चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले पाली और लक्ष्मीपुर गांव के बोरिंग से चोरी किए गए मोटर को शेखपुरा शहर के महादेव नगर स्थित कबाड़खाने में बेचने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने वहां छापेमारी कर चोरी का मोटर बरामद किया।

भीड़ से बचाया, अस्पताल पहुंचाया

ग्रामीणों की पकड़ में आने के दौरान दोनों युवक मामूली रूप से घायल हुए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।

अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस सिर्फ सुजावलपुर की घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्व में हुई मोटर चोरी की घटनाओं और चोरी के सामान को खपाने वाले संभावित नेटवर्क तक भी पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

सबक सिखाने की तैयारी या कानून हाथ में लेने की कोशिश?

घटना ने गांव में चोरी को लेकर लोगों के गुस्से को जरूर सामने ला दिया, लेकिन साथ ही यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि क्या चोरी के आरोप में भीड़ को खुद सजा देने का अधिकार है?

ऐन वक्त पर पुलिस के पहुंचने से मामला और बिगड़ने से बच गया। अब ग्रामीणों के ‘फैसले’ की जगह पुलिस की जांच से तय होगा कि दोनों युवकों की कथित भूमिका क्या थी और मोटर चोरी के पीछे वास्तव में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़े: CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top