19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
4 hours ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
5 hours ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
5 hours ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
17 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
17 hours ago

Bihar: रक्षाबंधन पर घर लौटे शिक्षक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर नहीं लौटे; RJD नेता के भाई थे रणधीर!

बेगूसराय: रक्षाबंधन पर परिवार के साथ समय बिताने घर लौटे एक निजी शिक्षक की हत्या से बेगूसराय के राजोपुर गांव...

बेगूसराय: रक्षाबंधन पर परिवार के साथ समय बिताने घर लौटे एक निजी शिक्षक की हत्या से बेगूसराय के राजोपुर गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रणधीर कुमार यादव के रूप में हुई है। वह भागलपुर में निजी शिक्षक के तौर पर काम करते थे और RJD के जिला सचिव रणवीर कुमार यादव के भाई थे।

परिजनों के अनुसार, रणधीर कुछ दिन पहले पत्नी और बेटी के साथ गांव लौटे थे। रक्षाबंधन के बाद उन्हें सोमवार को वापस भागलपुर जाना था। गुरुवार को घर पर रहते समय उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन कर ताश खेलने के लिए बुलाया। फोन आने के बाद वह घर से निकल गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हत्या की खबर परिवार तक पहुंची।

फोन आया और घर से निकल गए

परिवार के मुताबिक, रणधीर उस समय घर के आसपास ही थे। किसी के फोन करने पर वह बगीचे की तरफ चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही डंडारी थाना पुलिस और बलिया डीएसपी मौके पर पहुंचे। एसपी मनीष ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने वहां से कुछ खोखे बरामद किए।

RJD नेता भाई ने बताई पुरानी रंजिश की बात

रणधीर के भाई और RJD जिला सचिव रणवीर कुमार यादव ने बताया कि उन्हें गांव में रहने के लिए कहा गया था। उनके अनुसार, रणधीर अपनी गाड़ी धो रहे थे, तभी किसी का फोन आया और वह बाहर चले गए।

रणवीर ने यह भी दावा किया कि मार्च में उनकी दुकान पर भी बदमाशों ने गोली चलाई थी और उनसे रंगदारी की मांग की गई थी। पुलिस अब इस पुराने विवाद को भी जांच के दायरे में रख रही है।

जिनके बुलावे पर गए, वे सभी फरार

एसपी मनीष के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रणधीर को ताश खेलने के लिए बुलाया गया था। जिन लोगों के पास वह गए थे, वे घटना के बाद से फरार हैं। परिजनों ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं।

पुलिस सभी संभावित कारणों और पुराने विवादों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिलने की बात सामने आई है, जिसके कारण पुलिस के लिए यह बिंदु भी जांच का हिस्सा बन गया है।

एक साल पुरानी हत्या से जुड़ रहा मामला

पुलिस जांच में करीब एक साल पुरानी हत्या का मामला भी सामने आया है। 21 जुलाई 2025 को राजोपुर गांव में हरेराम पासवान उर्फ हरिया की हत्या हुई थी। उस मामले में रणधीर यादव को भी नामजद किया गया था।

हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना के समय रणधीर भागलपुर के एक स्कूल में मौजूद थे। उनके वहां होने के साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें मामले से अलग कर दिया गया था।

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पुरानी हत्या के मामले से जुड़ी रंजिश का इस वारदात से कोई संबंध है या हत्या के पीछे कोई दूसरा कारण है।

पुलिस के सामने कई सवाल

रणधीर को फोन किसने किया? वह किन लोगों से मिलने गए थे? घटना के बाद उनका मोबाइल कहां गया? क्या पुरानी रंजिश हत्या की वजह बनी या कोई दूसरा विवाद था?

इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। एसपी ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रक्षाबंधन के मौके पर जिस घर में परिवार के साथ खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा है। पुलिस के सामने चुनौती है कि हत्या की वजह और आरोपियों तक जल्द पहुंचा जाए।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में IPS अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल; पारिवारिक विवाद की जांच!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top