17
BREAKING NEWS
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!
No menu items available
BREAKING
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!
30 minutes ago
8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!
35 minutes ago
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
51 minutes ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
58 minutes ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
1 hour ago

Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!

लखीसराय: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने गुरुवार को लखीसराय मंडल कारा का निरीक्षण कर बंदियों को मिल रही...

लखीसराय: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने गुरुवार को लखीसराय मंडल कारा का निरीक्षण कर बंदियों को मिल रही सुविधाओं और कानूनी सहायता की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल में बंद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेना था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में टीम मंडल कारा पहुंची। उनके साथ चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार तथा कर्मी सदानंद कुमार और राहुल कुमार मौजूद रहे।

जरूरतमंद बंदियों को मिलेगी नि:शुल्क कानूनी मदद

निरीक्षण के दौरान बंदियों को बताया गया कि जो लोग अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पात्र बंदी संबंधित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

टीम ने मंडल कारा में उपलब्ध अस्पताल, विभिन्न वार्डों और कक्षों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

भोजन को लेकर सामने आई शिकायत

पूछताछ के दौरान कुछ बंदियों ने भोजन की व्यवस्था को लेकर शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल कारा अधीक्षक को भोजन की व्यवस्था में आवश्यक सुधार और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा टीम ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां रह रही महिला बंदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को महिला वार्ड में भी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने जेल प्रशासन को बंदियों के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंद बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top