8
BREAKING NEWS
कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!
No menu items available
BREAKING
कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!
11 hours ago
कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!
11 hours ago
14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!
11 hours ago
विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!
11 hours ago
लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
12 hours ago

Bihar: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, रक्सौल में ढाई घंटे तक चला समझाने का दौर, प्रशासन ने सुरक्षित उतारा!

रक्सौल: हरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी...

रक्सौल: हरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और पुलिस-प्रशासन से प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग करने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक युवती को समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

प्रेमी पर लगाया शादी से मुकरने का आरोप

मामला हरैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, परेऊंवा निवासी युवती का आदापुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

युवती का आरोप है कि युवक अब उसे अपनाने और शादी करने के लिए तैयार नहीं है। इसी बात से नाराज होकर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह बौद्धी माई मंदिर के पास एक निजी स्कूल के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

टावर पर चढ़ी युवती, नीचे जुटी भीड़

युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रक्सौल सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश शुरू की गई।

पुलिस की ओर से माइकिंग कर युवती से नीचे उतरने की अपील की गई। अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और पूरे मामले की जांच की जाएगी।

ढाई घंटे बाद नीचे उतरी युवती

पुलिस और प्रशासन की टीम करीब ढाई घंटे तक युवती से बातचीत करती रही। लगातार समझाने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। प्रशासन की ओर से उसकी शिकायत और पक्ष सुनने का आश्वासन मिलने के बाद वह सुरक्षित नीचे आ गई।

इसके बाद पुलिस ने युवती से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अब प्रेम संबंध और शादी से जुड़े इस विवाद की जांच कर रही है।

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नालंदा पहुंचे मनोज तिवारी बोले- ‘तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार की आवाज’, छात्र आंदोलन पर कहा- शांति से रखें अपनी बात!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top