11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
10 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
10 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
10 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
11 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
11 hours ago

Bihar: हाजीपुर हत्याकांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- आठ दिन बाद भी सभी आरोपी बाहर क्यों?

हाजीपुर: भाजपा नेता और ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के आठ दिन बाद गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव...

हाजीपुर: भाजपा नेता और ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के आठ दिन बाद गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

तेजस्वी यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्यसभा सांसद संजय यादव, आलोक कुमार मेहता समेत पार्टी के कई नेता और विधायक मौजूद रहे। घर पहुंचते ही उन्होंने रामनरेश राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मृतक की पत्नी और बेटे से मुलाकात कर घटना, पुलिस कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली।

आठ दिन बाद भी अधूरी गिरफ्तारी पर सवाल

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि हत्या की घटना को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन परिवार को अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और कितने अभी फरार हैं। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में पुलिस को तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार हत्या और अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या गंभीर मामला है और वह इस मुद्दे पर प्रशासन से बात करेंगे।

परिवार की सुरक्षा को लेकर भी उठाई आवाज

तेजस्वी यादव ने मृतक के परिवार की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद परिजन डरे हुए हैं, इसलिए प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजद पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

एक आरोपी जेल में, बाकी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, रामनरेश राय हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

तिरहुत रेंज के आईजी चंदन कुशवाहा भी घटनास्थल का जायजा ले चुके हैं। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है। रास्ते और जमीन से जुड़े विवाद के अलावा ठेकेदारी में प्रतिस्पर्धा समेत कई बिंदुओं को जांच के दायरे में रखा गया है।

पहले भी कई नेता पहुंच चुके हैं परिवार के पास

रामनरेश राय की हत्या के बाद कई राजनीतिक नेता पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और राघोपुर के पूर्व भाजपा विधायक सतीश कुमार भी परिवार से मिलकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं।

अब तेजस्वी यादव के हाजीपुर पहुंचने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। पुलिस के सामने चुनौती हत्या में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचने और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा करने की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top