15
BREAKING NEWS
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!
No menu items available
BREAKING
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!
3 hours ago
5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!
3 hours ago
सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!
4 hours ago
AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
4 hours ago
सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!
4 hours ago

Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!

धनबाद: लगातार हो रही बारिश भी बुधवार को धनबाद के तोपचांची प्रखंड स्थित कोरकोटा पंचायत के केवट टोला में श्रद्धालुओं...

धनबाद: लगातार हो रही बारिश भी बुधवार को धनबाद के तोपचांची प्रखंड स्थित कोरकोटा पंचायत के केवट टोला में श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। मां मनसा की पूजा-अर्चना के बाद गांव में स्थापित सैकड़ों प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। श्रद्धालु प्रतिमाओं को कंधे पर उठाकर जयकारों के बीच महतो तालाब तक पहुंचे।

बारिश के बावजूद विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे रास्ते मां मनसा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा में भाग लिया।

करीब 200 घरों में स्थापित की गई थीं प्रतिमाएं

ग्रामीणों के अनुसार, इस वर्ष केवट टोला में करीब 200 घरों में मां मनसा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद सभी प्रतिमाओं को एक साथ विसर्जित करने की परंपरा है।

प्रतिमाओं को घरों से निकालकर श्रद्धालु सामूहिक रूप से तालाब की ओर रवाना हुए। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

केवट समुदाय के लिए कुलदेवी का दर्जा

केवट टोला में मां मनसा की पूजा का धार्मिक होने के साथ-साथ सामाजिक और पारंपरिक महत्व भी है। गांव में रहने वाले करीब 200 केवट परिवारों के लिए मां मनसा विशेष आस्था का केंद्र हैं। ग्रामीण उन्हें कुलदेवी के रूप में पूजते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मां मनसा की विधिवत पूजा पूरी होने के बाद ही तालाब में मछली पकड़ने की शुरुआत करने की परंपरा है। इस तरह यह आयोजन गांव की धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ स्थानीय जीवन और सामाजिक व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

पीढ़ियों से चली आ रही है परंपरा

ग्रामीणों का कहना है कि मां मनसा की पूजा और सामूहिक विसर्जन की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। हर वर्ष परिवार अपने-अपने घरों में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं और अनुष्ठान पूरा होने के बाद सामूहिक रूप से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

इस दौरान ग्रामीणों की एकजुटता भी देखने को मिली। बारिश के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल रहे और लगातार मां मनसा के जयकारे लगाते रहे।

आस्था के आगे मौसम भी बेअसर

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और पूरे गांव की सुख-शांति की कामना की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

केवट टोला में हुआ यह सामूहिक विसर्जन केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव की वर्षों पुरानी परंपरा, सामाजिक एकजुटता और सामुदायिक आस्था की तस्वीर भी पेश करता नजर आया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top