8
BREAKING NEWS
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!
No menu items available
BREAKING
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!
21 hours ago
5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!
21 hours ago
सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!
21 hours ago
AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
22 hours ago
सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!
22 hours ago

Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!

रामगढ़: हिन्दू टाइगर फोर्स (एचटीएफ) का 7वां स्थापना दिवस समारोह कुमार मैरेज हॉल, सांडी में उत्साह, संगठनात्मक एकता और सामाजिक...

रामगढ़: हिन्दू टाइगर फोर्स (एचटीएफ) का 7वां स्थापना दिवस समारोह कुमार मैरेज हॉल, सांडी में उत्साह, संगठनात्मक एकता और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एचटीएफ सुप्रीमो दीपक सिसोदिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद गणेश वंदना और राष्ट्रगान के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष महतो ने की, जबकि मंच संचालन सूरज पाठक एवं रंजीत पटवा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू और एचटीएफ संरक्षक धीरज परासर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में एचटीएफ सुप्रीमो दीपक सिसोदिया ने कहा कि स्थापना दिवस केवल संगठन की सात वर्षों की यात्रा का उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन, संकल्प और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के प्रसिद्ध श्लोक “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बिना किसी स्वार्थ के समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी संख्या में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के चरित्र, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा में निहित होती है। “अभयम्” अर्थात निर्भयता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए। धर्म और अधर्म, सत्य और असत्य के बीच जब संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो, तब कानून और संविधान की मर्यादा में रहते हुए सत्य एवं न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

दीपक सिसोदिया ने कहा कि सच्चा योद्धा वही है जो सफलता मिलने पर विनम्र और चुनौतियों के समय दृढ़ बना रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संयम और दृढ़ संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने संगठन का नया संकल्प वाक्य “उत्तिष्ठ! जाग्रत! कृतनिश्चयः!” दिया, जिसका अर्थ है— “उठो, जागो और दृढ़ निश्चय करो।” इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम”, “हर हर महादेव”, “भारत माता की जय” और “उत्तिष्ठ! जाग्रत! कृतनिश्चयः!” के उद्घोष के साथ समारोह स्थल को गुंजायमान कर दिया।

जिलाध्यक्ष पंकज भारती ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता, एकजुटता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कानून और संविधान के दायरे में रहकर समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने इन क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

समारोह के दौरान क्षेत्र प्रमुख नागेंद्र महतो (चुम्बा), हरिशंकर बेदिया (हेसला), गौरव कुमार (रामगढ़ शहर), कैलाश महतो (दुलमी), सोनू कुमार (बारलोंग) एवं रुपलाल महतो (बरकाकाना) का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, क्षेत्र प्रमुखों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top