12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
2 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
3 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
3 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
3 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
3 hours ago

Bihar: जहानाबाद में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, अस्पताल के कंपाउंडर पर केस की मांग!

जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के शेखालमचक मोहल्ले में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर...

जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के शेखालमचक मोहल्ले में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शेखालमचक निवासी मो. जावेद उर्फ बेगी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, रविवार को जावेद पर एक निजी अस्पताल से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल का कंपाउंडर उसके घर पहुंचा और उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि उसी रात जावेद को पकड़कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप यह भी है कि घटना के बाद शव को छिपाने की नीयत से खान बहादुर रोड स्थित कचरे के ढेर के पास फेंक दिया गया।

मृतक की मां नजमा खातून ने बताया कि देर रात तक जावेद घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान वह खान बहादुर रोड के समीप अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों को लगा कि वह नशे की हालत में है, इसलिए उसे घर ले आए। लेकिन सुबह तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों ने बताया कि जावेद पहले एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था। हालांकि नशे की लत के कारण उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा था और वह चोरी के मामलों में जेल जा चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है।

प्रभारी नगर थानाध्यक्ष श्याम किशोर पांडेय ने बताया कि युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया है। मृतक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोकधाम हादसे पर CM सम्राट चौधरी व ललन सिंह ने जताया दुख, अब तक 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top