20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
2 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
2 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
2 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
3 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
3 hours ago

Bihar: ₹50 की चीनी ₹70 पहुंची… और मंत्री बोले- कम खाइए! आखिर महंगाई का ये कैसा इलाज?

पटना: त्योहारों से पहले बिहार में चीनी की कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महज...

पटना: त्योहारों से पहले बिहार में चीनी की कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महज एक सप्ताह में खुदरा बाजार में चीनी के दाम करीब 40 प्रतिशत तक बढ़कर 50 से 70 रुपये किलो पहुंच गए हैं। थोक बाजार में भी पिछले एक महीने में करीब 1600 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चीनी के बढ़ते दामों ने जहां गृहणियों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है, वहीं मिठाई और खाद्य कारोबारियों पर भी इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है। खासकर त्योहारों के मौसम में मिठाइयों के महंगे होने का खतरा बढ़ गया है।

‘मिठास’ महंगी हुई तो सरकार के मंत्री ने दे दिया अलग ही तर्क

चीनी की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बीच बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के बयान ने राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है।

उन्होंने कहा कि लोगों ने चीनी खाना कम कर दिया है और चीनी खाने से शुगर होता है। इसलिए चीनी की कीमत बढ़ने का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

वहीं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर चीनी की कीमत बढ़ती है तो इससे किसानों को फायदा होगा और किसानों को फायदा होने से उन्हें खुशी होगी।

मंत्रियों के इन बयानों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

RJD का हमला- गरीब की जेब पर पड़ रहा असर, मंत्री दे रहे ज्ञान

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चीनी की बढ़ती कीमत का असर आम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। उन्होंने मंत्रियों के बयानों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि जिन लोगों की आमदनी ज्यादा है, उनके लिए कीमत बढ़ना शायद बड़ी समस्या नहीं हो, लेकिन गरीब परिवारों के घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ता है।

विपक्ष का सवाल है कि जब चीनी 50 से सीधे 70 रुपये किलो हो रही है, तब सरकार महंगाई रोकने के बजाय लोगों को चीनी कम खाने की सलाह क्यों दे रही है?

एक महीने में 1600 रुपये प्रति क्विंटल महंगी

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में करीब एक महीने पहले थोक बाजार में चीनी लगभग 4,800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी। अब इसकी कीमत बढ़कर करीब 6,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।

खुदरा बाजार में भी एक सप्ताह के भीतर करीब 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है।

किराना कारोबारियों का कहना है कि अचानक कीमत बढ़ने से ग्राहक भी कम मात्रा में चीनी खरीद रहे हैं।

त्योहार में मिठाई होगी महंगी?

चीनी की कीमत बढ़ने का सबसे सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ सकता है। बिहार राज्य खाद्य व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के मुताबिक चीनी महंगी होने से मिठाइयों की लागत बढ़ रही है। त्योहारों के दौरान जब मिठाइयों की मांग बढ़ती है, तब इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।

यानी इस बार त्योहारों की मिठास पर महंगाई का स्वाद भारी पड़ सकता है।

सरकार ने कालाबाजारी पर सख्ती के दिए निर्देश

बढ़ती कीमतों के बीच बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। सरकार ने बड़ी मात्रा में चीनी का स्टॉक रखने वाले कारोबारियों की जांच के आदेश दिए हैं।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर और सीतामढ़ी के जिलाधिकारियों तथा चीनी मिल संचालकों से स्टॉक का सत्यापन कराने को कहा गया है।

सरकार का दावा है कि राज्य की चीनी मिलों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

तो फिर चीनी इतनी महंगी क्यों?

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कीमत बढ़ने के पीछे कई संभावित कारण बताए हैं। इनमें बाजार में शॉर्टेज, कालाबाजारी और गन्ने का इस्तेमाल इथेनॉल उत्पादन में बढ़ना शामिल है।

इसके अलावा चीनी के आयात और आयात शुल्क से जुड़ी नीतियों का भी बाजार पर असर पड़ने की बात कही जा रही है।

हालांकि कारोबारियों का कहना है कि सरकार को स्पष्ट रूप से यह बताना चाहिए कि आखिर अचानक कीमत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी क्यों हुई।

चीनी के साथ गुड़ भी महंगा

महंगाई का असर सिर्फ चीनी तक सीमित नहीं है। गुड़ की कीमत भी बढ़ी है। करीब एक महीने पहले 55-60 रुपये किलो मिलने वाला गुड़ अब 70-80 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

यानी चाय में चीनी डालें या गुड़ का इस्तेमाल करें, दोनों ही विकल्प अब पहले से महंगे हो गए हैं।

सबसे बड़ा सवाल

जब रसोई में चीनी 70 रुपये किलो पहुंच रही है, त्योहार सामने हैं और मिठाई महंगी होने की आशंका है—तो सरकार महंगाई रोकने पर फोकस करेगी या लोगों को ‘चीनी कम खाने’ की सलाह देकर जिम्मेदारी से बचती रहेगी?

फिलहाल सरकार ने स्टॉक जांच और कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि इन कदमों से बाजार में चीनी के दाम वास्तव में नीचे आते हैं या त्योहारों से पहले आम लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ और बढ़ता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: बाढ़ किताबें बहा ले गई… लेकिन कृतिका का हौसला नहीं, आंसू लेकर DC के दरवाजे पहुंची 5वीं की बच्ची, पूछा- ‘अब पढ़ाई कैसे होगी?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top