12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
6 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
7 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
7 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
7 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
7 hours ago

Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और मामले की CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार...

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और मामले की CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को आंदोलन के 23वें दिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। वहीं, सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों को सोमवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि आंदोलन शुरू होने के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि यदि 15 अगस्त तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो कांग्रेस समर्थन वापसी पर विचार करेगी। छात्रों का कहना है कि अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

सोमवार को होगी चौथे दौर की बातचीत

रांची प्रशासन की ओर से आंदोलनकारी छात्रों को सोमवार दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए बुलाया गया है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका है।

आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचीं अभिनेत्री कुनिका

मुंबई से अभिनेत्री कुनिका सदानंद रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं और आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी बात गंभीरता से सुनने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक दृष्टिकोण से भी देखा जाना चाहिए।

पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल पर

आंदोलन के बीच पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। इनमें से कई छात्रों का इलाज रांची सदर अस्पताल में चल रहा है। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में रखा गया है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने की उनकी इच्छा को प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया था।

20 अगस्त को CM हाउस घेराव की चेतावनी

आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी प्रमुख मांगों पर 20 अगस्त तक निर्णय नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। छात्रों की मुख्य मांगों में JPSC-JSSC परीक्षाओं को रद्द करना, कथित अनियमितताओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है।

फिलहाल सभी की नजर सोमवार को होने वाली वार्ता पर टिकी है, जिससे आंदोलन के भविष्य की दिशा तय हो सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top