15
BREAKING NEWS
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?
No menu items available
BREAKING
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!
34 minutes ago
बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!
40 minutes ago
बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!
45 minutes ago
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
4 hours ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
4 hours ago

Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को रविवार को नया समर्थन मिला, जब फिल्म...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को रविवार को नया समर्थन मिला, जब फिल्म और टीवी अभिनेत्री कुनिका सदानंद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से संवाद और पारदर्शिता अपनाने की अपील की।

आंदोलन के 23वें दिन छात्रों के बीच पहुंची कुनिका सदानंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार को छात्रों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा केवल एक निष्पक्ष अवसर की मांग कर रहे हैं, जो उनका अधिकार है।

कुनिका सदानंद ने हेमंत सोरेन सरकार से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन को इस मामले में जवाबदेह और पारदर्शी रवैया अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्रों से भी संयम बनाए रखने और सरकार को समाधान के लिए उचित समय देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का समाधान एक दिन में संभव नहीं है, इसलिए लिखित आश्वासन और सकारात्मक संवाद के जरिए रास्ता निकाला जाना चाहिए।

इधर आंदोलनकारी छात्रों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। छात्र नेताओं के अनुसार 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले छात्रों ने विभिन्न राजनीतिक नेताओं के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर अपनी नाराजगी भी जताई।

छात्र नेताओं का आरोप है कि JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं, जबकि सरकार और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हैं। इसी मुद्दे को लेकर रांची में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है।

कुनिका सदानंद के समर्थन से आंदोलन को नई चर्चा मिली है और छात्र संगठन इसे अपने संघर्ष के लिए महत्वपूर्ण नैतिक समर्थन मान रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कांग्रेस पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सत्ता से दूर रहने की बेचैनी अब पागलपन में बदल रही!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top