25
BREAKING NEWS
Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!Bihar: लखीसराय में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, डीएम ने ग्रिड और पावर सब-स्टेशनों का किया निरीक्षण!Bihar: LPG सिलेंडर e-KYC का आज आखिरी दिन, चूक गए तो बढ़ सकता है खर्च; जानें पूरी प्रक्रिया!Bihar: पत्नी की बहादुरी से नाकाम हुई लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश ने चलाई गोली, पिस्टल छोड़कर भागा!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!
3 minutes ago
Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!
9 minutes ago
Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!
17 minutes ago
Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!
25 minutes ago
Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!
38 minutes ago

Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!

पटना: बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में...

पटना: बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर तेज धारा में बहकर लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा गांव के छह किशोर रविवार सुबह करीब 9:30 बजे आदिलपुर घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान 15 वर्षीय अंकुश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्त रौनक और सुंदरम भी नदी में उतर गए। हालांकि गंगा की तेज धारा और गहराई के कारण तीनों किशोर पानी में लापता हो गए।

डूबने वाले किशोरों की पहचान अंकुश (पिता- जितेंद्र सिंह), रौनक (पिता- राजीव सिंह) और सुंदरम (पिता- रत्नेश सिंह) के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है और वे इसी वर्ष 11वीं कक्षा में पहुंचे थे।

परिजनों के अनुसार अंकुश अपने परिवार का बड़ा बेटा था, जबकि रौनक और सुंदरम अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर किशोरों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं SDRF की टीम ने मोटरबोट और अन्य संसाधनों की मदद से गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में तेज बहाव होने के कारण बचाव एवं तलाश अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार लिखे जाने तक तीनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका था। SDRF की टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। पूरे जगमाल बीघा गांव की निगाहें अब सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं और परिजन अपने बच्चों के मिलने की आस लगाए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, डीएम ने ग्रिड और पावर सब-स्टेशनों का किया निरीक्षण!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top