30
BREAKING NEWS
Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!Bihar: विदेशी, परदेशी, अंग्रेज और कांग्रेस, गया के इस परिवार के नाम सुनकर हर कोई रह जाता है हैरान!National News: नेपाल में अग्निवीर भर्ती की मांग पोखरा की सड़कों पर उतरे हजारों युवा, सरकार पर बढ़ा दबाव!Bihar: जिसे जो हाथ लगा, लेकर भाग गया, समस्तीपुर की सड़क पर बिस्किट के लिए मची ऐसी लूट!Bihar: बाल-बाल बचीं विधायक कोमल सिंह... बाढ़ पीड़ितों के उग्र रूप देख गाड़ी में दुबककर बचाई जान; पुलिस ने सुरक्षित निकाला!Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?Jharkhand: JPSC में ‘कमीशन कनेक्शन’ का बड़ा खुलासा, 2 करोड़ की डील, 20% कमीशन और बैकडोर एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप!Bihar: भागलपुर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 कारतूस बरामद!Bihar: शराब माफियाओं पर कोर्ट का हंटर, महिला समेत 2 तस्करों को 5-5 साल की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना!Bihar: वादा तेजस्वी का, जमीन पर सम्राट, थावे मेडिकल कॉलेज को मिली नई रफ्तार!Bihar: कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, टीन की छत के नीचे 202 बच्चों का भविष्य; महिषी के कुंदह में शिक्षा व्यवस्था बदहाल!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!Bihar: विदेशी, परदेशी, अंग्रेज और कांग्रेस, गया के इस परिवार के नाम सुनकर हर कोई रह जाता है हैरान!National News: नेपाल में अग्निवीर भर्ती की मांग पोखरा की सड़कों पर उतरे हजारों युवा, सरकार पर बढ़ा दबाव!Bihar: जिसे जो हाथ लगा, लेकर भाग गया, समस्तीपुर की सड़क पर बिस्किट के लिए मची ऐसी लूट!Bihar: बाल-बाल बचीं विधायक कोमल सिंह… बाढ़ पीड़ितों के उग्र रूप देख गाड़ी में दुबककर बचाई जान; पुलिस ने सुरक्षित निकाला!Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?Jharkhand: JPSC में ‘कमीशन कनेक्शन’ का बड़ा खुलासा, 2 करोड़ की डील, 20% कमीशन और बैकडोर एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप!Bihar: भागलपुर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 कारतूस बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!
2 hours ago
Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!
2 hours ago
Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!
2 hours ago
Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!
2 hours ago
Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!
2 hours ago

Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!

रांची/नई दिल्ली: लोकसभा में पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 झारखंड के लिए बड़ा आर्थिक झटका...

रांची/नई दिल्ली: लोकसभा में पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 झारखंड के लिए बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकता है। नए प्रावधानों के तहत राज्य सरकारें अब खनिजों और खनिज युक्त भूमि पर अतिरिक्त कर, उपकर (सेस) या अन्य शुल्क नहीं लगा सकेंगी। इससे खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को हजारों करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विधेयक को सदन में पेश किया। विपक्षी सांसदों ने इसे संघीय ढांचे के खिलाफ बताते हुए विरोध किया, लेकिन विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया।

राज्यों की वित्तीय शक्तियों में कटौती

विधेयक के अनुसार अब खनिज अधिकारों और खनिज युक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त कर या सेस लगाने का अधिकार राज्यों के पास नहीं रहेगा। खनिज क्षेत्र से जुड़े शुल्क और राजस्व का निर्धारण केंद्र सरकार द्वारा तय मानकों और रॉयल्टी व्यवस्था के तहत होगा।

इसके साथ ही, ऐसे कर या शुल्क जिनकी वसूली कानून लागू होने से पहले नहीं हो पाई है, उन्हें भी अवैध माना जा सकता है।

झारखंड को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान

झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है। राज्य सरकार ने झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस एक्ट 2024 के माध्यम से खनिज क्षेत्रों से सेस वसूली की व्यवस्था की थी। इस मद से मिलने वाली राशि राज्य की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।

आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनन विभाग को लगभग 18,730.91 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जिसमें केवल सेस से मिलने वाली राशि 7,487.91 करोड़ रुपये बताई गई थी। वहीं वर्ष 2024-25 में भी सेस के माध्यम से राज्य को बड़ी आय हुई थी।

मंईयां सम्मान योजना पर पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों का मानना है कि नए कानून का सबसे अधिक प्रभाव मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर पड़ सकता है। राज्य सरकार इस योजना के तहत 51 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

इस योजना के लिए वर्ष 2025-26 और 2026-27 में क्रमशः 14,065.57 करोड़ रुपये और 13,363.35 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। यदि सेस से मिलने वाला राजस्व बंद होता है तो सरकार के सामने इन योजनाओं के वित्तपोषण की चुनौती बढ़ सकती है।

राजनीतिक और आर्थिक बहस तेज

विधेयक के पारित होने के बाद झारखंड में राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे राज्यों के अधिकारों में कटौती बता रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार का तर्क है कि इससे खनन क्षेत्र में एकरूपता और स्पष्टता आएगी।

अब सभी की नजरें राज्यसभा की प्रक्रिया और राष्ट्रपति की मंजूरी पर टिकी हैं। कानून लागू होने के बाद इसका वास्तविक प्रभाव झारखंड की अर्थव्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं पर साफ दिखाई दे सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top