18
BREAKING NEWS
बेगूसराय में ABVP पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, FSL जांच में जुटी; 48 घंटे का अल्टीमेटम!जमुई कांड के आरोपी हरेराम की कोर्ट में पेशी, बाहर निकलते ही अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़; मचा हंगामा!गया में स्मार्ट क्लास बना डांस फ्लोर; टीवी पर भोजपुरी गाना, छात्रों के ठुमके का वीडियो वायरल!पटना में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, 16 किमी दूर ले जाकर किया गया निष्क्रिय; दो संदिग्ध गिरफ्तार!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, 26 सितंबर को चित्रकला और 3 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता!जमुई कांड पर शेखपुरा में गरजी युवा कांग्रेस, CM का पुतला फूंका; बेटियों की सुरक्षा पर सरकार को घेरा!सहरसा वाशिंगपिट में खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद, 44 बोतल जब्त!सहरसा में स्वच्छता भुगतान पर सवाल, मुखिया पर फर्जी भुगतान का आरोप; डीएम को ज्ञापन!सहरसा में जीविका दीदियों की बड़ी उपलब्धि, अन्नदाता संकुल संघ ने एक साल में कमाया 1.56 करोड़ का लाभ!सहरसा के चार एथलीटों ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम!मेडलों की बौछार से चमका बिहार, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन!राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित!कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!
No menu items available
BREAKING
बेगूसराय में ABVP पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, FSL जांच में जुटी; 48 घंटे का अल्टीमेटम!जमुई कांड के आरोपी हरेराम की कोर्ट में पेशी, बाहर निकलते ही अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़; मचा हंगामा!गया में स्मार्ट क्लास बना डांस फ्लोर; टीवी पर भोजपुरी गाना, छात्रों के ठुमके का वीडियो वायरल!पटना में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, 16 किमी दूर ले जाकर किया गया निष्क्रिय; दो संदिग्ध गिरफ्तार!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, 26 सितंबर को चित्रकला और 3 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता!जमुई कांड पर शेखपुरा में गरजी युवा कांग्रेस, CM का पुतला फूंका; बेटियों की सुरक्षा पर सरकार को घेरा!सहरसा वाशिंगपिट में खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद, 44 बोतल जब्त!सहरसा में स्वच्छता भुगतान पर सवाल, मुखिया पर फर्जी भुगतान का आरोप; डीएम को ज्ञापन!सहरसा में जीविका दीदियों की बड़ी उपलब्धि, अन्नदाता संकुल संघ ने एक साल में कमाया 1.56 करोड़ का लाभ!सहरसा के चार एथलीटों ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम!मेडलों की बौछार से चमका बिहार, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन!राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बेगूसराय में ABVP पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, FSL जांच में जुटी; 48 घंटे का अल्टीमेटम!
4 hours ago
जमुई कांड के आरोपी हरेराम की कोर्ट में पेशी, बाहर निकलते ही अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़; मचा हंगामा!
4 hours ago
गया में स्मार्ट क्लास बना डांस फ्लोर; टीवी पर भोजपुरी गाना, छात्रों के ठुमके का वीडियो वायरल!
4 hours ago
पटना में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, 16 किमी दूर ले जाकर किया गया निष्क्रिय; दो संदिग्ध गिरफ्तार!
5 hours ago
शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, 26 सितंबर को चित्रकला और 3 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता!
5 hours ago

Bihar: चार साल का प्यार, 250 KM का सफर और थाने से मंदिर तक पहुंची कहानी… आखिरकार सिपाही अंकुश की दुल्हन बनी पूजा!

औरंगाबाद: चार साल का प्यार जब शादी के मोड़ पर पहुंचा तो कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि मामला थाने...

औरंगाबाद: चार साल का प्यार जब शादी के मोड़ पर पहुंचा तो कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। समस्तीपुर की पूजा कुमारी को जब पता चला कि उसके प्रेमी अंकुश की शादी कहीं और तय हो रही है, तो उसने इंतजार नहीं किया। घरवालों को बताए बिना करीब 250 किलोमीटर का सफर तय कर औरंगाबाद के अंबा पहुंच गई।

अंबा पहुंचते ही पूजा ने अपने प्रेमी के सामने शादी की बात रख दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। डायल-112 की टीम दोनों को थाने ले गई। यहां पूछताछ में चार साल पुराने प्रेम संबंध की कहानी सामने आई। इसके बाद परिवारों को बुलाया गया और बातचीत के बाद मामला ऐसा पलटा कि थाने से निकलकर दोनों सीधे मंदिर पहुंच गए।

स्कूल की दोस्ती बनी चार साल पुरानी मोहब्बत

पूजा और अंकुश की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। एक ही स्कूल में पढ़ने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। बताया जाता है कि दोनों करीब चार साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

करीब तीन साल पहले अंकुश का चयन बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हो गया। नौकरी के बाद उसकी तैनाती हो गई, लेकिन पूजा और अंकुश के बीच बातचीत जारी रही।

शादी की खबर मिली तो समस्तीपुर से निकल पड़ी पूजा

कहानी में मोड़ तब आया जब पूजा को पता चला कि अंकुश की शादी किसी दूसरी जगह तय हो रही है। पूजा ने अंकुश से शादी करने की बात कही, लेकिन जब मामला आगे नहीं बढ़ा तो उसने खुद अंबा पहुंचने का फैसला किया।

करीब 250 किलोमीटर दूर से पहुंची पूजा और अंकुश के बीच वहां कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम दोनों को अंबा थाने ले गई।

थाने में खुला चार साल पुराने प्यार का राज

थाने में पूछताछ के दौरान दोनों के बीच पुराने प्रेम संबंध की पुष्टि हुई। अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज के मुताबिक, दोनों बालिग हैं और पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। परिवारों के बीच बातचीत हुई और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर सहमति बनी।

थाने से निकले तो पहुंच गए मंदिर

परिवारों की सहमति के बाद दोनों को सतबहिनी मंदिर ले जाया गया। वहां परिजनों की मौजूदगी में पूजा और अंकुश ने विवाह कर लिया।

जिस प्रेम कहानी में कुछ देर पहले थाने में विवाद चल रहा था, वही कहानी कुछ समय बाद मंदिर में शादी के सात फेरों तक पहुंच गई। समस्तीपुर से शुरू हुआ पूजा का सफर आखिरकार अंबा में अपने प्रेमी के साथ विवाह के बाद पूरा हुआ।

चार साल का प्यार, 250 किलोमीटर का सफर और थाने से मंदिर तक का यह पूरा घटनाक्रम अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: विश्व आदिवासी दिवस पर तेजस्वी का ‘ढोल वाला’ अंदाज! गले में तुम्दा, संग दिखे आदिवासी नेता!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top