13
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
13 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
13 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
13 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
13 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
13 hours ago

Bihar: फेसबुक वाला प्यार या तस्करी का जाल? नेपाल ले जाने से पहले बॉर्डर पर पकड़ा गया युवक, नाबालिग को SSB ने बचाया!

मोतिहारी: सोशल मीडिया की एक दोस्ती ने एक नाबालिग लड़की को ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया, जहां से उसकी जिंदगी...

मोतिहारी: सोशल मीडिया की एक दोस्ती ने एक नाबालिग लड़की को ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया, जहां से उसकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और 47वीं वाहिनी एसएसबी की टीम ने नेपाल ले जाई जा रही एक नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया, जबकि एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मामला रक्सौल के मैत्री ब्रिज के पास का है। जांच के दौरान जवानों की नजर एक युवक और नाबालिग लड़की पर पड़ी। दोनों को देखकर टीम को शक हुआ। पूछताछ में युवक ने खुद को लड़की का रिश्तेदार बताया, लेकिन उसकी कहानी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी।

गहन पूछताछ में सामने आया कि नेपाल के रौतहट निवासी सेराज देवान (22) की पहचान लड़की से फेसबुक मैसेंजर के जरिए हुई थी। आरोप है कि पहले दोस्ती का भरोसा जीता गया, फिर शादी का सपना दिखाकर लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी ने लड़की की निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उस पर मानसिक दबाव बनाया और उसे मुजफ्फरपुर बुलाया। इसके बाद वह उसे नेपाल ले जाने की तैयारी में था।

लेकिन बॉर्डर पर बदल गया पूरा खेल…

नेपाल जाने से पहले ही SSB की नजर पड़ गई और कथित साजिश का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में आरोपी ने लड़की को शादी के नाम पर नेपाल ले जाने की बात स्वीकार की है।

जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि आरोपी ने भारत का फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था। वहीं, लड़की के परिजनों ने बताया कि वह 2 अगस्त से लापता थी और परिवार उसकी तलाश में जुटा था।

एक तरफ सोशल मीडिया का भरोसा, दूसरी तरफ खतरनाक साजिश का शक। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी का नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या इससे पहले भी वह किसी अन्य लड़की को निशाना बना चुका है।

फिलहाल आरोपी को हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। स्वच्छ रक्सौल संस्था के आवेदन पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का PA गिरफ्तार, जानें पूरा माजरा?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top