11
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
2 hours ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
2 hours ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
3 hours ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
3 hours ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
3 hours ago

Jharkhand: धनबाद में फिर फटी जमीन, देखते ही देखते जमींदोज हुए आधा दर्जन घर; लोगों में फैली दहशत!

धनबाद: लगातार हो रही बारिश के बीच धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की भयावह घटना...

धनबाद: लगातार हो रही बारिश के बीच धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की भयावह घटना सामने आई है। सेलेक्टेड गोविंदपुर इलाके में अचानक जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन घर देखते ही देखते जमींदोज हो गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय लोग अपने घरों में मौजूद थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ जमीन में हलचल शुरू हुई। खतरे को भांपते हुए लोग किसी तरह घरों से बाहर निकले और देखते ही देखते मकान जमीन के अंदर समा गए।

इस हादसे में घरों में रखा सामान, घरेलू सामग्री और मोटरसाइकिल तक जमीन के अंदर दब गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

महिला से बातचीत के दौरान कैमरे के सामने धंस गया घर

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर एक महिला से बातचीत के दौरान ही एक घर अचानक धंस गया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि घर में काम करने के दौरान अचानक बिजली कड़कने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले। कुछ ही देर में पूरा घर जमीन में समा गया।

बारिश के बीच बढ़ा भू-धंसान का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण इलाके में भू-धंसान का खतरा बढ़ गया है। लोगों को डर है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ी घटना हो सकती है।

फिलहाल स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इलाके के लोगों की मांग है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और भू-धंसान की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: पलामू में आदिवासी बेटियों के मामले पर बवाल, कैंडल मार्च से गरजी आवाज- गिरफ्तारी कब होगी?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top