10
BREAKING NEWS
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!
No menu items available
BREAKING
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
4 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
4 hours ago
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
10 hours ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
10 hours ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
10 hours ago

Bihar: मां की हत्या के 6 दिन बाद मिला मासूम बेटे का शव… प्रेम, शक और सनक की ऐसी कहानी जिसने मुजफ्फरपुर को हिला दिया!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतका के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और शक के चलते आरोपी ने महिला और उसके 6 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए शवों को अलग-अलग जगह फेंक दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 6 वर्षीय मासूम आर्यन कुमार का शव भी बरामद कर लिया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

झाड़ी में मिला था महिला का शव, फिर खुला हत्या का राज

मामले की शुरुआत 27 जुलाई 2026 को हुई, जब कांटी थाना क्षेत्र के विशुनपुर सुमेर स्थित एक बगीचे की झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया की मदद से मृतका की पहचान मंजू कुमारी के रूप में हुई।

मृतका के पिता के आवेदन पर कांटी थाना में हत्या और बच्चे को गायब करने का मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का एंगल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले हरि पासवान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

इसके बाद पुलिस को जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने मृतका के प्रेमी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विकास ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल कर ली।

शक में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, मृतका मंजू कुमारी और विकास कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि बाद में दोनों की अलग-अलग शादी हो गई, लेकिन संबंध बने रहे।

पुलिस जांच में सामने आया कि विकास को शक था कि मंजू का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर विकास ने महिला की हत्या कर दी।

पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान महिला का 6 वर्षीय बेटा आर्यन वहां मौजूद था। आरोपी को डर था कि बच्चा पूरी घटना के बारे में बता देगा, इसलिए उसने मासूम की भी हत्या कर दी।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ बच्चे का शव

पुलिस ने विकास कुमार की निशानदेही पर उसी इलाके के पास से आर्यन का शव बरामद किया। मौके से खून लगा कपड़ा, बच्चे की चप्पल, मृतका का मोबाइल फोन और बोतल में रखा संदिग्ध हरा तरल पदार्थ भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला और बच्चे के चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ डालने की कोशिश की थी।

पुलिस का दावा- प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। वैज्ञानिक तरीके और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंचा गया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: LJPR विधायक का एनकाउंटर क्यों नहीं? EO हत्याकांड में तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top