33
BREAKING NEWS
Jharkhand: देवघर के आसमान में उतरी शिव भक्ति की डिजिटल तस्वीर, शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो से गूंजा हर-हर महादेव!National News: कांवरिया की मौत के विरोध में नेपाल के जनकपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, बवाल व उग्र प्रदर्शन जारी!Jharkhand: शिवलोक परिसर बना आस्था और अध्यात्म का नया केंद्र, अमरनाथ से उनाकोटि तक के होंगे दिव्य दर्शन!Jharkhand: श्रावणी मेला के पहले दिन देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 74,987 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक!Bihar: यात्रियों को राहत, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार!Bihar: “लाल गाड़ी” टिकट चेकिंग अभियान में 279 यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 2.54 लाख रुपये जुर्माना!Jharkhand: रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य से सांसद प्रतिनिधि की शिष्टाचार मुलाकात, छात्र हितों पर हुई सार्थक चर्चा!Jharkhand: झारखंड में 26 कैदी होंगे रिहा, CM सोरेन ने सजा पुनरीक्षण बैठक में लिया बड़ा फैसला!Jharkhand: CM हेमन्त सोरेन से SAIL CMD की मुलाकात, औद्योगिक समन्वय को लेकर अहम संकेत!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, जोगबनी बॉर्डर पर SSB का पहरा बढ़ा; बिना ID के नेपाल जाने पर रोक!Bihar: नाथनगर कालिका मंदिर चोरी कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 17 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता!Bihar: अशोकधाम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कृषि मंत्री ने किया श्रावणी मेला का शुभारंभ!Bihar: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को राहत, देवघर-पटना मेमू का अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव!Bihar: भारत मंडपम में बिहार की खेल क्रांति की गूंज, नई खेल नीति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने खींचा देश का ध्यान!Jharkhand: बच्चों की सुरक्षा को लेकर रामगढ़ में जागरूकता अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी गई जानकारी!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: देवघर के आसमान में उतरी शिव भक्ति की डिजिटल तस्वीर, शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो से गूंजा हर-हर महादेव!National News: कांवरिया की मौत के विरोध में नेपाल के जनकपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, बवाल व उग्र प्रदर्शन जारी!Jharkhand: शिवलोक परिसर बना आस्था और अध्यात्म का नया केंद्र, अमरनाथ से उनाकोटि तक के होंगे दिव्य दर्शन!Jharkhand: श्रावणी मेला के पहले दिन देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 74,987 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक!Bihar: यात्रियों को राहत, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार!Bihar: “लाल गाड़ी” टिकट चेकिंग अभियान में 279 यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 2.54 लाख रुपये जुर्माना!Jharkhand: रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य से सांसद प्रतिनिधि की शिष्टाचार मुलाकात, छात्र हितों पर हुई सार्थक चर्चा!Jharkhand: झारखंड में 26 कैदी होंगे रिहा, CM सोरेन ने सजा पुनरीक्षण बैठक में लिया बड़ा फैसला!Jharkhand: CM हेमन्त सोरेन से SAIL CMD की मुलाकात, औद्योगिक समन्वय को लेकर अहम संकेत!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, जोगबनी बॉर्डर पर SSB का पहरा बढ़ा; बिना ID के नेपाल जाने पर रोक!Bihar: नाथनगर कालिका मंदिर चोरी कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 17 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता!Bihar: अशोकधाम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कृषि मंत्री ने किया श्रावणी मेला का शुभारंभ!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: देवघर के आसमान में उतरी शिव भक्ति की डिजिटल तस्वीर, शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो से गूंजा हर-हर महादेव!
1 hour ago
National News: कांवरिया की मौत के विरोध में नेपाल के जनकपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, बवाल व उग्र प्रदर्शन जारी!
1 hour ago
Jharkhand: शिवलोक परिसर बना आस्था और अध्यात्म का नया केंद्र, अमरनाथ से उनाकोटि तक के होंगे दिव्य दर्शन!
1 hour ago
Jharkhand: श्रावणी मेला के पहले दिन देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 74,987 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक!
2 hours ago
Bihar: यात्रियों को राहत, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार!
2 hours ago

Jharkhand: झारखंड में 26 कैदी होंगे रिहा, CM सोरेन ने सजा पुनरीक्षण बैठक में लिया बड़ा फैसला!

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई से जुड़े मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कुल 79 कैदियों के मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें 37 नए मामलों के साथ-साथ पूर्व की बैठकों में अस्वीकृत किए गए 42 मामलों को भी दोबारा समीक्षा के लिए शामिल किया गया। मुख्यमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रत्येक मामले पर बिंदुवार चर्चा करते हुए कैदियों की पात्रता, आचरण, जेल में बिताई गई अवधि, विधिक प्रावधानों और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया।

गहन समीक्षा के बाद 26 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सुधारात्मक दृष्टिकोण को भी समान महत्व देती है।

ओपन जेल खोलने का निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल स्थापित करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने को कहा, ताकि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

रिहा कैदियों के पुनर्वास पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा होने वाले कैदियों के पुनर्वास, सामाजिक पुनर्स्थापन और सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद इन व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

इसके साथ ही मानसिक रूप से बीमार बंदियों का डाटाबेस तैयार कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दिया गया।

मानवता और न्याय का संतुलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न्याय, संवेदनशीलता और मानवता के संतुलित दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। यह पहल न केवल कैदियों के जीवन में नई शुरुआत का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि समाज में समरसता और सकारात्मक बदलाव को भी बढ़ावा देगी।

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी तदाशा मिश्रा, विधि विभाग के प्रधान सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, कारा एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: CM हेमन्त सोरेन से SAIL CMD की मुलाकात, औद्योगिक समन्वय को लेकर अहम संकेत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top