46
BREAKING NEWS
Bihar: ये कुर्सी नहीं… बिहार के सिस्टम का आईना है!Jharkhand: धनबाद के आवासीय स्कूल में बच्चों से मारपीट और टॉयलेट साफ कराने का आरोप, अभिभावकों ने किया हंगामा!Jharkhand: एक्शन मोड में सरकार… BJP पर आरोप, 24 घंटे में गिरफ्तारी का आदेश!Jharkhand: सोनम वांगचुक पर कार्रवाई को लेकर JMM का हमला, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- लोकतंत्र की आवाज दबा रही केंद्र सरकार!Jharkhand: सीट कटौती पर भड़के छात्र, डोरंडा कॉलेज के बाहर मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम!Jharkhand: कोडरमा से मातृ वंदना योजना का बड़ा अभियान शुरू, मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं- मां और बच्चे के लिए पहले 1000 दिन बेहद खास!Jharkhand: नन्हे दिलों को नई जिंदगी की उम्मीद, 18 साल तक के बच्चों का होगा मुफ्त हार्ट इलाज; बोकारो में लगा खास कैंप!Jharkhand: बोकारो में खाकी का खेल दम, 250 पुलिसकर्मी दिखाएंगे मैदान में ताकत!Jharkhand: जामताड़ा में साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, कैशबैक का झांसा देने वाले 9 अपराधी गिरफ्तार!Jharkhand: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 4 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार!Jharkhand: 5 महीने से तनख्वाह नहीं... बीमार होमगार्ड जवान फूट-फूटकर रो पड़ी, बोली- पैसा दिला दो, इलाज नहीं तो जान दे दूंगी!Bihar: बेटी की खुशी को बनाया प्रकृति का उत्सव, गगन पांडेय की पहल बनी मिसाल!Jharkhand: रामगढ़ में हाथियों का आतंक, 20 हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, फसलें रौंदी; रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण!Jharkhand: विपत्तियों से रक्षा की आस… मां विपत्तारिणी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जामताड़ा में हजारों महिलाओं ने की पूजा!Bihar: थाने की तीसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटकी मिली ASI की बॉडी, समस्तीपुर में डायल-112 जवान की संदिग्ध मौत!
No menu items available
BREAKING
Bihar: ये कुर्सी नहीं… बिहार के सिस्टम का आईना है!Jharkhand: धनबाद के आवासीय स्कूल में बच्चों से मारपीट और टॉयलेट साफ कराने का आरोप, अभिभावकों ने किया हंगामा!Jharkhand: एक्शन मोड में सरकार… BJP पर आरोप, 24 घंटे में गिरफ्तारी का आदेश!Jharkhand: सोनम वांगचुक पर कार्रवाई को लेकर JMM का हमला, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- लोकतंत्र की आवाज दबा रही केंद्र सरकार!Jharkhand: सीट कटौती पर भड़के छात्र, डोरंडा कॉलेज के बाहर मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम!Jharkhand: कोडरमा से मातृ वंदना योजना का बड़ा अभियान शुरू, मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं- मां और बच्चे के लिए पहले 1000 दिन बेहद खास!Jharkhand: नन्हे दिलों को नई जिंदगी की उम्मीद, 18 साल तक के बच्चों का होगा मुफ्त हार्ट इलाज; बोकारो में लगा खास कैंप!Jharkhand: बोकारो में खाकी का खेल दम, 250 पुलिसकर्मी दिखाएंगे मैदान में ताकत!Jharkhand: जामताड़ा में साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, कैशबैक का झांसा देने वाले 9 अपराधी गिरफ्तार!Jharkhand: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 4 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार!Jharkhand: 5 महीने से तनख्वाह नहीं… बीमार होमगार्ड जवान फूट-फूटकर रो पड़ी, बोली- पैसा दिला दो, इलाज नहीं तो जान दे दूंगी!Bihar: बेटी की खुशी को बनाया प्रकृति का उत्सव, गगन पांडेय की पहल बनी मिसाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: ये कुर्सी नहीं… बिहार के सिस्टम का आईना है!
10 minutes ago
Jharkhand: धनबाद के आवासीय स्कूल में बच्चों से मारपीट और टॉयलेट साफ कराने का आरोप, अभिभावकों ने किया हंगामा!
30 minutes ago
Jharkhand: एक्शन मोड में सरकार… BJP पर आरोप, 24 घंटे में गिरफ्तारी का आदेश!
38 minutes ago
Jharkhand: सोनम वांगचुक पर कार्रवाई को लेकर JMM का हमला, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- लोकतंत्र की आवाज दबा रही केंद्र सरकार!
48 minutes ago
Jharkhand: सीट कटौती पर भड़के छात्र, डोरंडा कॉलेज के बाहर मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम!
53 minutes ago

Jharkhand: 5 महीने से तनख्वाह नहीं… बीमार होमगार्ड जवान फूट-फूटकर रो पड़ी, बोली- पैसा दिला दो, इलाज नहीं तो जान दे दूंगी!

जमशेदपुर: वर्दी पहनकर लोगों की सुरक्षा करने वाली एक महिला होमगार्ड जवान शनिवार को खुद अपनी जिंदगी की जद्दोजहद से...

जमशेदपुर: वर्दी पहनकर लोगों की सुरक्षा करने वाली एक महिला होमगार्ड जवान शनिवार को खुद अपनी जिंदगी की जद्दोजहद से हारती नजर आई। जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पांच माह से मानदेय नहीं मिलने और गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च नहीं उठा पाने से परेशान महिला होमगार्ड फूट-फूटकर रो पड़ी।

आर्थिक तंगी और दर्द से परेशान महिला जवान ने भावुक होकर अधिकारियों से गुहार लगाई कि उसका बकाया मानदेय दिलाया जाए, ताकि वह अपना इलाज करा सके। रोते हुए उसने कहा, “हमको पैसा दिला दीजिए… नहीं तो हम मर जाएंगे।”

महिला होमगार्ड की यह पीड़ा सुनकर मौके पर मौजूद अन्य जवान भी भावुक हो गए। बताया गया कि शनिवार सुबह उसे जानकारी मिली कि अगले सप्ताह भी बकाया मानदेय मिलने की संभावना नहीं है। यह सुनते ही वह खुद को संभाल नहीं पाई और मानसिक रूप से टूट गई।

बीमारी, आर्थिक तंगी और इंतजार ने बढ़ाई परेशानी

बोड़ाम थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला होमगार्ड ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से रीढ़ की गंभीर समस्या से जूझ रही है। दर्द इतना बढ़ गया है कि सामान्य काम करना भी मुश्किल हो गया है। एमजीएम अस्पताल सहित कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली, जिसके बाद वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में इलाज करा रही है।

डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह इलाज कराने में असमर्थ है। उसका कहना है कि घर की जिम्मेदारियां, बीमारी का खर्च और महीनों से रुका मानदेय उसकी परेशानी को और बढ़ा रहा है।

महिला जवान ने बताया कि इलाज के लिए जब उसने पति से आर्थिक मदद मांगी तो जवाब मिला कि पैसे नहीं हैं, मानदेय मिलने के बाद ही इलाज कराया जा सकेगा। इसके बाद उसकी चिंता और बढ़ गई।

साथी जवानों ने संभाला, अस्पताल में पसरा भावुक माहौल

महिला होमगार्ड की हालत बिगड़ने और परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कहने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। साथी होमगार्ड जवानों ने उसे संभाला और अस्पताल के पूछताछ केंद्र में बैठाकर काफी देर तक समझाया।

मौके पर मौजूद कई जवानों की आंखें भी नम हो गईं। उनका कहना था कि जो जवान दिन-रात लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, अगर वही आर्थिक संकट से जूझेंगे तो यह चिंता का विषय है।

मानदेय भुगतान को लेकर उठे सवाल

गौरतलब है कि एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों की आर्थिक परेशानी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक अन्य आदिवासी महिला होमगार्ड जवान मानसिक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर चुकी है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण होमगार्ड जवान आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं। जवानों का कहना है कि समय पर भुगतान और उचित सहायता नहीं मिली तो परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top