3
BREAKING NEWS
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!
No menu items available
BREAKING
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
15 hours ago
अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!
15 hours ago
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
24 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 days ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
2 days ago

Jharkhand: परी दिखाने और धन बरसाने का दावा… लेकिन खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई हैरान! रांची तांत्रिक हत्याकांड की पूरी कहानी!

रांची: अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और धन वर्षा के लालच ने एक सनसनीखेज हत्या को जन्म दे दिया। रांची के सदर थाना...

रांची: अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और धन वर्षा के लालच ने एक सनसनीखेज हत्या को जन्म दे दिया। रांची के सदर थाना क्षेत्र में तथाकथित तांत्रिक रमेश ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि पूरा मामला ओझा-गुनी और कथित तांत्रिक क्रियाओं के चक्कर से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतक रमेश ठाकुर युवकों को यह भरोसा दिलाता था कि विशेष तांत्रिक प्रक्रिया के जरिए ‘परी’ का दर्शन होगा और धन की वर्षा होगी।

लालच में पहुंचे युवक, फिर बढ़ा आक्रोश

रांची सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, रमेश ठाकुर अपने पास आने वाले युवकों को तंत्र-मंत्र के नाम पर अपने कोकर स्थित घर बुलाता था। पुलिस जांच में आरोप लगाया गया है कि वह उन्हें कई तरह के झांसे देता था।

जब लंबे समय तक कथित धन वर्षा या ‘परी’ जैसी कोई बात सच नहीं हुई तो आरोपियों के मन में नाराजगी बढ़ने लगी। इसी गुस्से में उन्होंने रमेश ठाकुर की हत्या की साजिश रची।

पहले गोली चलाने की कोशिश, फिर प्लास से हमला

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से हथियार लेकर रमेश ठाकुर के घर पहुंचे। वहां विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने देसी पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली।

इसके बाद आरोपियों ने लोहे के प्लास से हमला कर दिया, जिससे रमेश ठाकुर की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी उसके शरीर पर मौजूद आभूषण लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने बरामद किए हथियार और गहने

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा, खून लगा प्लास, मृतक के आभूषण, खून से सने कपड़े, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद सामान में सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठियां, कड़ा और कानबाली शामिल हैं।

24 घंटे में खुला हत्या का राज

मृतक के बेटे ने सदर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद एसएसपी रांची के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

सिटी एसपी के निर्देशन और सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित तांत्रिक गतिविधि से जुड़े और कितने लोग संपर्क में थे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा! CID की रेड, TDPL के 3 कर्मचारी गिरफ्तार… अब खुलेगा पूरा नेटवर्क?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top