33
BREAKING NEWS
Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!
No menu items available
BREAKING
Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: NEET प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ा फैसला, 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद; 24 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक!
7 minutes ago
Bihar: लखीसराय की धरोहर देख दंग रह गए रेलवे के GM-DRM, संग्रहालय की जमकर की तारीफ!
17 minutes ago
Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!
21 minutes ago
Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!
27 minutes ago
Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!
35 minutes ago

Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!

जमशेदपुर: एक मोबाइल फोन निकालने की कोशिश दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। जमशेदपुर के डिमना...

जमशेदपुर: एक मोबाइल फोन निकालने की कोशिश दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। जमशेदपुर के डिमना लेक के पास शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में शोक की लहर फैल गई।

मृतकों की पहचान डॉ. समीर और डॉ. सक्षम के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे डॉक्टर डॉ. यश किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

पार्टी के दौरान तालाब में गिरा मोबाइल

जानकारी के अनुसार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तीनों जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास स्थित एक तालाब किनारे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल फोन पानी में गिर गया। मोबाइल निकालने के प्रयास में एक डॉक्टर गहरे पानी में उतर गए और डूबने लगे।

साथी को बचाने के लिए बाकी दोनों डॉक्टर भी पानी में कूद पड़े। लेकिन तालाब की गहराई और बढ़े हुए जलस्तर के कारण हालात बिगड़ गए।

एक डॉक्टर बचा, दो की गई जान

डॉ. यश को तैरना आता था, इसलिए वह किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से दोनों लापता डॉक्टरों की तलाश शुरू की गई।

काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। हादसे की सूचना मिलते ही एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंच गए।

डेंजर जोन में जाने पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि जिस तालाब में हादसा हुआ, वह प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित और डेंजर जोन घोषित किया गया है। यहां लोगों के जाने पर रोक है। इसके बावजूद डॉक्टर वहां पहुंचे थे।

वहीं, लगातार बारिश के कारण तालाब का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ था, जिससे हादसा और भयावह हो गया।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

डॉ. सक्षम डाल्टेनगंज के रहने वाले थे, जबकि डॉ. समीर जमशेदपुर के काशीडीह निवासी थे। डॉ. सक्षम के पिता सत्येंद्र सिंह राजस्थान में नौकरी करते हैं, वहीं डॉ. समीर के पिता अजय लाल रेलवे कर्मचारी हैं।

दो होनहार जूनियर डॉक्टरों की अचानक मौत से मेडिकल कॉलेज में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top