कोसुम्भा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में विपुल सिंह के पुत्र पांच वर्षीय रियांश कुमार छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घर की छत पर खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत सदर अस्पताल, शेखपुरा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख पावापुरी रेफर कर दिया। परिजन हादसे से बेहद चिंतित हैं।
Uncategorized
March 24, 2025
छत से गिरकर 5 वर्षीय बालक घायल
कोसुम्भा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में विपुल सिंह के पुत्र पांच वर्षीय रियांश कुमार छत से गिरकर गंभीर रूप...
Tags:
Sheikhpura News
Mahuaa News
Author at mahuaanews.com