35
BREAKING NEWS
Jharkhand: गिरिडीह में चर्चित सर्जन डॉ. बीएन झा का कुएं से मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस!Bihar: बिहार में खुलेगा पत्थर खनन का नया रास्ता, 44 खदानों को मंजूरी, 2300 करोड़ कमाएगी सरकार!Bihar: बोर्ड सरकारी… आईडी फर्जी… और गाड़ी में शराब, पटना में तस्करों का हाईटेक जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई हैरान!Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और BAS के 45 अफसरों का तबादला; 12 जिलों के DTO बदले!Bihar: 2 करोड़ के 620 मोबाइल बरामद, हरियाणा से पकड़ा गया लूटकांड का मास्टरमाइंड!Bihar: अब बिहार का आसमान भी होगा टूरिस्ट स्पॉट, हेलीकॉप्टर से घूमें वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर; पटना में ₹2100 में जॉय राइड!Jharkhand: देवघर की भीड़ संभालने के लिए बिहार-झारखंड का ‘बॉर्डर प्लान’, रास्ते में नहीं बल्कि सीमा पर ही थमेगा वाहनों का सैलाब!Jharkhand: 22,970 करोड़ का बजट, खर्च एक रुपया नहीं, झारखंड में आंगनबाड़ी से पोषण तक योजनाएं फाइलों में कैद!Jharkhand: IRCTC का नया अवतार: टिकट बुकिंग में नहीं होगी बार-बार डिटेल भरने की टेंशन, दलालों के बॉट पर भी लगेगी लगाम!Jharkhand: रांची में नक्शे का ‘वार्ड खेल’, एक ही जमीन, तीन महीने में दो बार पास हुआ नक्शा; नगर निगम पर उठे सवाल!Jharkhand: स्किल मिशन पर भाजपा का वार, ₹55 करोड़ भुगतान को लेकर उठाए सवाल!Jharkhand: गोड्डा में ‘जेवर चमकाने’ के बहाने ठगी का खेल बेनकाब, पिघले सोने के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार!Jharkhand: 2 करोड़ की टक्कर: सांसद vs विधायक—धनबाद की राजनीति में ‘नोटिस बम’ से मचा हड़कंप!Jharkhand: पारसनाथ के नीचे ‘मार्बल की चमक’ और गांवों में दर्द: 10 टोलों में आज भी खाट ही एंबुलेंस!Bihar: कल आर्मी जवान और पिता की हत्या… आज 24 घंटे में पुलिस का एक्शन, राघोपुर में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: गिरिडीह में चर्चित सर्जन डॉ. बीएन झा का कुएं से मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस!Bihar: बिहार में खुलेगा पत्थर खनन का नया रास्ता, 44 खदानों को मंजूरी, 2300 करोड़ कमाएगी सरकार!Bihar: बोर्ड सरकारी… आईडी फर्जी… और गाड़ी में शराब, पटना में तस्करों का हाईटेक जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई हैरान!Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और BAS के 45 अफसरों का तबादला; 12 जिलों के DTO बदले!Bihar: 2 करोड़ के 620 मोबाइल बरामद, हरियाणा से पकड़ा गया लूटकांड का मास्टरमाइंड!Bihar: अब बिहार का आसमान भी होगा टूरिस्ट स्पॉट, हेलीकॉप्टर से घूमें वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर; पटना में ₹2100 में जॉय राइड!Jharkhand: देवघर की भीड़ संभालने के लिए बिहार-झारखंड का ‘बॉर्डर प्लान’, रास्ते में नहीं बल्कि सीमा पर ही थमेगा वाहनों का सैलाब!Jharkhand: 22,970 करोड़ का बजट, खर्च एक रुपया नहीं, झारखंड में आंगनबाड़ी से पोषण तक योजनाएं फाइलों में कैद!Jharkhand: IRCTC का नया अवतार: टिकट बुकिंग में नहीं होगी बार-बार डिटेल भरने की टेंशन, दलालों के बॉट पर भी लगेगी लगाम!Jharkhand: रांची में नक्शे का ‘वार्ड खेल’, एक ही जमीन, तीन महीने में दो बार पास हुआ नक्शा; नगर निगम पर उठे सवाल!Jharkhand: स्किल मिशन पर भाजपा का वार, ₹55 करोड़ भुगतान को लेकर उठाए सवाल!Jharkhand: गोड्डा में ‘जेवर चमकाने’ के बहाने ठगी का खेल बेनकाब, पिघले सोने के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: गिरिडीह में चर्चित सर्जन डॉ. बीएन झा का कुएं से मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस!
2 hours ago
Bihar: बिहार में खुलेगा पत्थर खनन का नया रास्ता, 44 खदानों को मंजूरी, 2300 करोड़ कमाएगी सरकार!
2 hours ago
Bihar: बोर्ड सरकारी… आईडी फर्जी… और गाड़ी में शराब, पटना में तस्करों का हाईटेक जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई हैरान!
2 hours ago
Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और BAS के 45 अफसरों का तबादला; 12 जिलों के DTO बदले!
2 hours ago
Bihar: 2 करोड़ के 620 मोबाइल बरामद, हरियाणा से पकड़ा गया लूटकांड का मास्टरमाइंड!
2 hours ago

Jharkhand: पारसनाथ के नीचे ‘मार्बल की चमक’ और गांवों में दर्द: 10 टोलों में आज भी खाट ही एंबुलेंस!

गिरिडीह: एक तरफ मधुबन—जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, जहां करोड़ों का चढ़ावा और संगमरमर की चमक दिखती है। वहीं...

गिरिडीह: एक तरफ मधुबन—जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, जहां करोड़ों का चढ़ावा और संगमरमर की चमक दिखती है। वहीं उसी मधुबन पंचायत के भीतर बसे 10 टोलों की हकीकत ऐसी है कि आज भी यहां सड़क नहीं, बल्कि दर्द का रास्ता है। यहां एंबुलेंस नहीं आती—यहां आज भी खाट ही “जीवन रेखा” है।

27 मई और फिर 11 जुलाई—दो तारीखें, लेकिन कहानी एक ही। दोनों बार प्रसव पीड़ा से तड़पती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए खाट का सहारा लेना पड़ा। ताजा मामला करुआटांड का है, जहां संतोष मुर्मू की पत्नी को जब अचानक प्रसव पीड़ा हुई, तो परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस गांव तक पहुंच ही नहीं सकी—क्योंकि सड़क है ही नहीं।

इसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि सिस्टम की सच्चाई है। ग्रामीणों ने महिला को खाट पर लिटाया और करीब 4 किलोमीटर तक पहाड़ी और पथरीले रास्तों से पैदल ढोकर पिपराडीह मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से किसी तरह वाहन मिला, तब जाकर अस्पताल पहुंचाया गया—जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

इससे पहले भी दलुवाडीह की एक महिला को इसी तरह खाट पर ढोकर 2-3 किलोमीटर तक ले जाना पड़ा था। सवाल ये है कि आखिर कब तक?

VIP के लिए नियम अलग, गरीबों के लिए अलग?
ग्रामीणों का गुस्सा साफ है। उनका कहना है कि जहां बड़े लोगों के लिए नियमों को मोड़कर सड़कें और निर्माण कर दिए जाते हैं, वहीं उनके लिए वन विभाग के नियम दीवार बन जाते हैं। “वहां सौ गुनाह माफ, यहां पत्ते-पत्ते पर रोक”—यही दर्द अब गुस्से में बदल रहा है।

क्यों नहीं बन रही सड़क?
असल वजह है यह इलाका वन्य प्राणी अभ्यारण क्षेत्र में आना। पारसनाथ को 42 साल पहले ही अभ्यारण घोषित किया गया था, और मधुबन से 500 मीटर आगे ही वन क्षेत्र शुरू हो जाता है। ऐसे में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के कारण सड़क निर्माण अटक जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इंसानों की जान से बड़ा कोई नियम हो सकता है?

प्रशासन को दी गई गुहार
10 टोलों के ग्रामीण—कुरुआतांड, दलुवाडीह, डाहिया, ईटाबेड़ा, गाड़ापरोम, सहेरबेड़ा, जिरबेड़ा, सतकटिया और बोरवाबेड़ा—पहले ही समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त रामनिवास यादव को ज्ञापन दे चुके हैं। सड़क, पुल-पुलिया, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की गई है। DC ने गांव आकर स्थिति देखने का आश्वासन दिया है।

आखिर कब मिलेगी ‘कृपा’?
बीडीओ मनोज मरांडी कहते हैं कि सड़क की जरूरत को लेकर रिपोर्ट भेज दी गई है और जल्द समाधान की उम्मीद है। लेकिन गांव वाले पूछ रहे हैं—“क्या हर बार किसी प्रसूता को खाट पर ढोने के बाद ही फाइल आगे बढ़ेगी?

पारसनाथ की तलहटी में बसे ये 10 टोले आज भी इंतजार कर रहे हैं—सड़क का, सिस्टम का, और उस ‘कृपा’ का… जो शायद अभी कहीं फाइलों में अटकी हुई है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
error: Content is protected !!
Scroll to Top