9
BREAKING NEWS
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!
11 hours ago
मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
11 hours ago
मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!
11 hours ago
बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!
11 hours ago
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!
11 hours ago

Jharkhand: रांची में नक्शे का ‘वार्ड खेल’, एक ही जमीन, तीन महीने में दो बार पास हुआ नक्शा; नगर निगम पर उठे सवाल!

रांची: नगर निगम के टाउन प्लानिंग सेक्शन में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में...

रांची: नगर निगम के टाउन प्लानिंग सेक्शन में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मामला कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी का है, जहां आरोप है कि एक ही इलाके में तीन महीने के अंतराल में दो अलग-अलग नक्शे पास किए गए और दूसरे नक्शे में वार्ड नंबर ही बदल दिया गया।

मामला सामने आने के बाद अब नगर निगम की कार्यप्रणाली और नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, न्यू एजी कॉलोनी स्थित एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का नक्शा मार्च में वार्ड-25 के तहत स्वीकृत किया गया था। इसके करीब तीन महीने बाद जून में उसी क्षेत्र के दूसरे ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का नक्शा पास हुआ, लेकिन इसमें वार्ड नंबर 26 दर्ज कर दिया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन, होल्डिंग और क्षेत्र एक ही है तो वार्ड नंबर बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?

आरटीआई एक्टिविस्ट रौनक राज ने इस मामले को लेकर नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बड़े प्रोजेक्ट के नक्शों की जांच की जाए तो कई गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नक्शा पास कराने में सुविधा के लिए वार्ड बदलने और लैंड यूज में बदलाव जैसे मामले सामने आ रहे हैं। आरोप है कि कई बार नियमों को अपने हिसाब से इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है।

मामले में यह भी सवाल उठाया गया है कि आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण के नक्शे कैसे स्वीकृत हो रहे हैं।

वहीं, नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि नक्शा पास करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उन्होंने कहा कि वार्ड बदलने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।

अब जांच के बाद ही साफ होगा कि यह सिर्फ तकनीकी गलती थी या फिर नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में कोई बड़ा खेल चल रहा था। फिलहाल एक जमीन पर दो बार नक्शा और वार्ड बदलाव का मामला रांची नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top