11
BREAKING NEWS
‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!
No menu items available
BREAKING
‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!
3 hours ago
रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!
3 hours ago
कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!
3 hours ago
दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?
3 hours ago
ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!
3 hours ago

Jharkhand: 16 साल की कानूनी लड़ाई के बाद राहत, अफीम खेती मामले में गिरिडीह के 27 आरोपी बरी!

गिरिडीह: एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गिरिडीह में अफीम की खेती से जुड़े मामले में 27 आरोपियों को बड़ी...

गिरिडीह: एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गिरिडीह में अफीम की खेती से जुड़े मामले में 27 आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। करीब 16 साल तक चले मुकदमे के बाद शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश प्रथम कंवलजीत चोपड़ा की अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

फैसला आते ही आरोपियों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता महीप मयंक ने इसे न्याय की जीत बताया।

मामला साल 2010 का है। 14 फरवरी 2010 को लोकाय नयनपुर थाना में अफीम की खेती को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें लोकाय नयनपुर गांव के 29 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस का आरोप था कि आरोपियों ने अपनी जमीन पर अवैध तरीके से अफीम की फसल लगाई थी और इसका कारोबार किया जाता था।

पुलिस ने इस मामले में करीब 8 किलो अफीम जब्त करने का दावा किया था और जांच के बाद आरोप पत्र विशेष न्यायालय में दाखिल किया गया था।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह पेश किए गए। वहीं, बचाव पक्ष ने अदालत में कई तकनीकी सवाल उठाते हुए कहा कि जब्ती और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को अभियोजन पक्ष प्रमाणित नहीं कर पाया।

बचाव पक्ष की दलील थी कि कई ग्रामीण पिछले 16 वर्षों से अदालत की प्रक्रिया में शामिल होते रहे, जबकि मामले में पर्याप्त सबूत पेश नहीं किए जा सके।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कहा कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों से संदेह उत्पन्न होता है और इसका लाभ आरोपियों को दिया जाता है। इसके बाद 27 आरोपियों को निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया गया।

बताया गया कि बरी हुए आरोपियों में कई बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक हो चुकी है। वहीं, मुकदमे के दौरान एक आरोपी की मौत भी हो गई।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रजरप्पा धाम में गूंजे मंत्र और शंखनाद, मां छिन्नमस्तिका को अर्पित हुआ छप्पन भोग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top