8
BREAKING NEWS
कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!
No menu items available
BREAKING
कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!
7 hours ago
कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!
8 hours ago
14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!
8 hours ago
विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!
8 hours ago
लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
8 hours ago

Bihar: राजद में बगावत, रोहिणी का खुला चैलेंज—हिम्मत है तो मुझ पर कार्रवाई करो!

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतर चल...

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस बार सीधे अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कोर टीम पर निशाना साधते हुए बगावती बिगुल फूंक दिया है।

सारण के पार्टी प्रवक्ता हरेलाल यादव के निष्कासन के बाद रोहिणी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इस कार्रवाई को साजिश करार देते हुए सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। रोहिणी ने साफ शब्दों में कहा कि “अगर सच बोलने वालों पर कार्रवाई करनी है, तो सबसे पहले मुझ पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएं।” उन्होंने खुद को लालू प्रसाद की बेटी बताते हुए कहा कि वह गलत के सामने कभी झुकने वाली नहीं हैं।

कोर टीम पर सीधा हमला
रोहिणी ने तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले संजय यादव, रमीज और सुनील सिंह का नाम लेकर आरोप लगाया कि पार्टी पर कुछ खास लोगों का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ताओं को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है, जो पार्टी के हित में नहीं है।

सारण से शुरू हुआ विवाद
रोहिणी ने सारण जिला संगठन को निष्क्रिय बताते हुए कहा कि वहां ऐसे लोग हावी हैं, जो विरोधियों के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से भी साफ कहा कि निष्कासन की परवाह किए बिना वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहें।

बार-बार क्यों बागी हो रहीं रोहिणी?
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस बगावत के पीछे कई वजहें हैं। सारण लोकसभा चुनाव में हार के बाद से रोहिणी लगातार पार्टी के अंदरूनी हालात से नाराज बताई जा रही हैं। उन्हें लगता है कि चुनाव में पार्टी के ही कुछ नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया।

दूसरी बड़ी वजह संजय यादव के साथ पुराना टकराव माना जा रहा है। संजय यादव, तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते हैं, ऐसे में रोहिणी का हमला सीधे तेजस्वी के सियासी दायरे पर भी सवाल खड़े करता है।

तीसरा कारण पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई को माना जा रहा है। रोहिणी खुद को लालू प्रसाद की सियासी विरासत की मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करना चाहती हैं, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ बनी रहे।

क्या बढ़ेगी अंदरूनी कलह?
रोहिणी के इस खुले विरोध ने राजद की अंदरूनी राजनीति को नई दिशा दे दी है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस बगावत को कैसे संभालता है, क्योंकि यह विवाद आने वाले समय में बिहार की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: एशियन U-23 एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड, बिहार की बेटी सेतु मिश्रा बनी जीत की हीरो!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top