45
BREAKING NEWS
Bihar: NEET फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन: 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU खोलेगी परीक्षा घोटाले के पूरे नेटवर्क की परतें!Bihar: एक्साइज इंस्पेक्टर पर शिकंजा: आय से 200% ज्यादा संपत्ति केस में 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा!Bihar: पटना में राहुल गांधी का कार्यक्रम कैंसिल… वजह आचार संहिता या अंदरखाने की अधूरी तैयारी? सियासत गरम!Jharkhand: साहब टहलेंगे, हम भूखे मरें? मोरहाबादी हाट हटाने पर भड़के दुकानदार, निगम गेट पर सब्जी बेचकर दिया खुला चुनौती!Success Story: मिट्टी से माइक्रोचिप तक: गिरिडीह की बेटियों ने बदली झारखंड की पहचान, PM से मिलीं, CM हेमंत सोरेन भी हुए गर्वित!Jharkhand: 15 मिनट में 6 लाख की लूट, गोड्डा में बंगाल ज्वैलरी शॉप पर धावा; फायरिंग करते फरार हुए बदमाश!Jharkhand: बीएफसीएल में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, ‘फूड एलर्जेन्स’ पर कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण!Bihar: बिहार में दौड़ेगी रफ्तार की नई ट्रेन! पटना से 4 शहरों को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर की तैयारी!Bihar: हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण कार्रवाई का विरोध, गोपालगंज में हंगामा करने वाले 11 गिरफ्तार!Bihar: सीतामढ़ी में किराएदारों के विवाद में बेगुनाह की मौत, ईंट लगने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम!Bihar: लखीसराय में घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सेवा, 21 से 23 जुलाई तक लगेगा मोबाइल वैन शिविर!Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!Bihar: टीबी मुक्त लखीसराय अभियान को लेकर DM सख्त, स्क्रीनिंग और इलाज में तेजी लाने के निर्देश!Bihar: लखीसराय शिक्षा विभाग को मिले नए डीपीओ, सीमा कुमारी और मुहम्मद इसरार अहमद ने संभाला कार्यभार!Bihar: लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण!
No menu items available
BREAKING
Bihar: NEET फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन: 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU खोलेगी परीक्षा घोटाले के पूरे नेटवर्क की परतें!Bihar: एक्साइज इंस्पेक्टर पर शिकंजा: आय से 200% ज्यादा संपत्ति केस में 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा!Bihar: पटना में राहुल गांधी का कार्यक्रम कैंसिल… वजह आचार संहिता या अंदरखाने की अधूरी तैयारी? सियासत गरम!Jharkhand: साहब टहलेंगे, हम भूखे मरें? मोरहाबादी हाट हटाने पर भड़के दुकानदार, निगम गेट पर सब्जी बेचकर दिया खुला चुनौती!Success Story: मिट्टी से माइक्रोचिप तक: गिरिडीह की बेटियों ने बदली झारखंड की पहचान, PM से मिलीं, CM हेमंत सोरेन भी हुए गर्वित!Jharkhand: 15 मिनट में 6 लाख की लूट, गोड्डा में बंगाल ज्वैलरी शॉप पर धावा; फायरिंग करते फरार हुए बदमाश!Jharkhand: बीएफसीएल में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, ‘फूड एलर्जेन्स’ पर कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण!Bihar: बिहार में दौड़ेगी रफ्तार की नई ट्रेन! पटना से 4 शहरों को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर की तैयारी!Bihar: हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण कार्रवाई का विरोध, गोपालगंज में हंगामा करने वाले 11 गिरफ्तार!Bihar: सीतामढ़ी में किराएदारों के विवाद में बेगुनाह की मौत, ईंट लगने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम!Bihar: लखीसराय में घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सेवा, 21 से 23 जुलाई तक लगेगा मोबाइल वैन शिविर!Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: NEET फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन: 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU खोलेगी परीक्षा घोटाले के पूरे नेटवर्क की परतें!
5 minutes ago
Bihar: एक्साइज इंस्पेक्टर पर शिकंजा: आय से 200% ज्यादा संपत्ति केस में 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा!
12 minutes ago
Bihar: पटना में राहुल गांधी का कार्यक्रम कैंसिल… वजह आचार संहिता या अंदरखाने की अधूरी तैयारी? सियासत गरम!
23 minutes ago
Jharkhand: साहब टहलेंगे, हम भूखे मरें? मोरहाबादी हाट हटाने पर भड़के दुकानदार, निगम गेट पर सब्जी बेचकर दिया खुला चुनौती!
28 minutes ago
Success Story: मिट्टी से माइक्रोचिप तक: गिरिडीह की बेटियों ने बदली झारखंड की पहचान, PM से मिलीं, CM हेमंत सोरेन भी हुए गर्वित!
35 minutes ago

Bihar: बिहार में दौड़ेगी रफ्तार की नई ट्रेन! पटना से 4 शहरों को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर की तैयारी!

पटना | बिहार में आने वाले दिनों में आवागमन का स्वरूप बदलने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में...

पटना | बिहार में आने वाले दिनों में आवागमन का स्वरूप बदलने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में चार हाई स्पीड कॉरिडोर यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी पटना को आसपास के प्रमुख शहरों से तेज और सुगम तरीके से जोड़ना है। इसके तहत पटना से गयाजी, बेगूसराय, हाजीपुर (सोनपुर एयरपोर्ट) और पटना एयरपोर्ट से आरा के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है।

कैबिनेट ने इन कॉरिडोर का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने के लिए 31.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। DPR तैयार होने के बाद परियोजना की कुल लागत, रूट, निर्माण अवधि और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी सामने आएगी।

शहरीकरण और बढ़ती आबादी को देखते हुए फैसला

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पटना और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, यात्रियों की बढ़ती संख्या और आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए इस विशेष रेल नेटवर्क की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पटना के आसपास विकसित हो रहे सैटेलाइट टाउनशिप को जोड़ने में भी मदद मिलेगी और लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

सरकारी भवनों पर लगेगा 500 मेगावाट का सोलर प्लांट

कैबिनेट ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत राज्य के सरकारी और सरकार के अधीन भवनों पर 500 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने की मंजूरी दी है।

यह परियोजना रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी (RESCO) मोड पर लागू की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों और डेवलपर के बीच पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया जाएगा।

दलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर

राज्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना के तहत 79 करोड़ 84 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इस योजना का उद्देश्य दलहन का क्षेत्रफल बढ़ाना, उत्पादन में वृद्धि करना और किसानों की आय बढ़ाना है।

पटना और मुजफ्फरपुर टाउनशिप का होगा विस्तार

कैबिनेट ने पटना (पाटलिपुत्र) और मुजफ्फरपुर (तिरहुत) में विकसित हो रहे टाउनशिप के क्षेत्र विस्तार को भी मंजूरी दी है।

इसके अलावा ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए अहमदाबाद स्थित सीईपीटी विश्वविद्यालय को तकनीकी सहायता इकाई के रूप में चयन करने की स्वीकृति दी गई है।

अन्य बड़े फैसले
  • भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज और मरम्मत कार्य के लिए 126.25 करोड़ रुपये मंजूर।
  • मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाया गया, इसके लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • पटना एम्स के विस्तार के लिए दानापुर के पास भुसौला में 26.76 एकड़ जमीन अधिग्रहण की मंजूरी।
  • 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पीजी कोर्स के लिए 76 शैक्षणिक पद स्वीकृत।

कैबिनेट के इन फैसलों से बिहार में परिवहन, ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण कार्रवाई का विरोध, गोपालगंज में हंगामा करने वाले 11 गिरफ्तार!

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top