27
BREAKING NEWS
Jharkhand: पति-पत्नी चला रहे थे घर में 'मिनी गन फैक्ट्री', रामगढ़ पुलिस के छापे में खुला अवैध हथियार कारोबार का बड़ा राज!Bihar: अमृता मौत केस में बड़ा मोड़! BDO के बाद महिला दरोगा गिरफ्तार, मोबाइल और चैट खोलेगा राज?Bihar: फारबिसगंज में आमिर खान का पुतला दहन, आखिर किस बात से नाराज हुआ बजरंग दल?Bihar: पहले जेब पर वार, फिर राहत का ऐलान! टोल टैक्स पर सरकार का यू-टर्न, जनता पूछ रही—क्या बाद में फिर खुलेगा वसूली का रास्ता?Jharkhand: प्रिंस खान के नाम पर जमीन कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, धमकी से दहशत में परिवार!Jharkhand: वर्दी फटी, मोबाइल टूटा… राँची में ट्रैफिक जवान के साथ आखिर क्या हुआ?Jharkhand: सरसों तेल बना मौत की वजह? पलामू में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!Bihar: न घर बचा, न सहारा… कोसी ने छीन लिया ग्रामीणों का आशियाना!Jharkhand: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड: 2 लाख का इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने किया सरेंडर!Bihar: शेखपुरा होटल में इंटर छात्र की मौत, कमरे में मिला शव—इलाके में सनसनी!Jharkhand: जमशेदपुर में मलेरिया का कहर, 9 दिन में 1167 केस, 5 बच्चों की मौत, ब्रेन मलेरिया ने बढ़ाई चिंता!Jharkhand: दुनिया के निवेशक क्यों आ रहे हैं झारखंड की ओर? जानिए पूरी कहानी!Bihar: सहरसा के रेड लाइट एरिया में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 18 लोग हिरासत में!Bihar: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कितना भारी पड़ सकता है? भागलपुर का मामला दे रहा बड़ा सबक!Bihar: साहब का ‘5 हजार वाला रेट’ बना मुसीबत, निगरानी के जाल में फंसा अमीन!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: पति-पत्नी चला रहे थे घर में ‘मिनी गन फैक्ट्री’, रामगढ़ पुलिस के छापे में खुला अवैध हथियार कारोबार का बड़ा राज!Bihar: अमृता मौत केस में बड़ा मोड़! BDO के बाद महिला दरोगा गिरफ्तार, मोबाइल और चैट खोलेगा राज?Bihar: फारबिसगंज में आमिर खान का पुतला दहन, आखिर किस बात से नाराज हुआ बजरंग दल?Bihar: पहले जेब पर वार, फिर राहत का ऐलान! टोल टैक्स पर सरकार का यू-टर्न, जनता पूछ रही—क्या बाद में फिर खुलेगा वसूली का रास्ता?Jharkhand: प्रिंस खान के नाम पर जमीन कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, धमकी से दहशत में परिवार!Jharkhand: वर्दी फटी, मोबाइल टूटा… राँची में ट्रैफिक जवान के साथ आखिर क्या हुआ?Jharkhand: सरसों तेल बना मौत की वजह? पलामू में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!Bihar: न घर बचा, न सहारा… कोसी ने छीन लिया ग्रामीणों का आशियाना!Jharkhand: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड: 2 लाख का इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने किया सरेंडर!Bihar: शेखपुरा होटल में इंटर छात्र की मौत, कमरे में मिला शव—इलाके में सनसनी!Jharkhand: जमशेदपुर में मलेरिया का कहर, 9 दिन में 1167 केस, 5 बच्चों की मौत, ब्रेन मलेरिया ने बढ़ाई चिंता!Jharkhand: दुनिया के निवेशक क्यों आ रहे हैं झारखंड की ओर? जानिए पूरी कहानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: पति-पत्नी चला रहे थे घर में ‘मिनी गन फैक्ट्री’, रामगढ़ पुलिस के छापे में खुला अवैध हथियार कारोबार का बड़ा राज!
15 seconds ago
Bihar: अमृता मौत केस में बड़ा मोड़! BDO के बाद महिला दरोगा गिरफ्तार, मोबाइल और चैट खोलेगा राज?
8 minutes ago
Bihar: फारबिसगंज में आमिर खान का पुतला दहन, आखिर किस बात से नाराज हुआ बजरंग दल?
17 minutes ago
Bihar: पहले जेब पर वार, फिर राहत का ऐलान! टोल टैक्स पर सरकार का यू-टर्न, जनता पूछ रही—क्या बाद में फिर खुलेगा वसूली का रास्ता?
3 hours ago
Jharkhand: प्रिंस खान के नाम पर जमीन कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, धमकी से दहशत में परिवार!
3 hours ago

Jharkhand: पति-पत्नी चला रहे थे घर में ‘मिनी गन फैक्ट्री’, रामगढ़ पुलिस के छापे में खुला अवैध हथियार कारोबार का बड़ा राज!

रामगढ़: रामगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया...

रामगढ़: रामगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के ए.के. कोलियरी दत्तो में रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक घर के अंदर चल रही कथित अवैध मिनी हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनेश विश्वकर्मा के घर पर छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को वहां हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कई उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार मिले। पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित 7.65 एमएम पिस्टल, मैगजीन, फायरिंग पिन, ट्रिगर, स्प्रिंग सहित कई हथियार निर्माण सामग्री बरामद की।

इस मामले में पुलिस ने दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घर के अंदर तैयार हो रहे थे हथियार, अब खरीदारों की तलाश में पुलिस

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपती लंबे समय से अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने के काम में शामिल हो सकते हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

जांच एजेंसियां हथियार कारोबार के पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मशीनों से लैस था अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप

छापेमारी के दौरान पुलिस को ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, गैस कटर, हथौड़े, रेंच, हेक्सा ब्लेड, लोहे की चादर, भट्ठी समेत कई उपकरण मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इन सामानों का इस्तेमाल हथियारों के अलग-अलग हिस्से तैयार करने में किया जा रहा था।

मौके से एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मोबाइल जांच के जरिए इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

SIT करेगी पूरे नेटवर्क की जांच

इस मामले में भुरकुंडा ओपी थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच सिर्फ गिरफ्तार दंपती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हथियार खरीदने वालों और इस अवैध कारोबार को मदद पहुंचाने वालों की भी पहचान की जाएगी।

रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने लंबे समय से घर के अंदर चल रहे इस हथियार कारोबार की भनक कैसे नहीं लगी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: प्रिंस खान के नाम पर जमीन कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, धमकी से दहशत में परिवार!

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top