9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
11 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
11 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
11 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
11 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
12 hours ago

Bihar: बिहार बना डेंगू फ्री राज्य, सतर्कता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के सख्त निर्देश!

पटना: बिहार में डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा की गई।...

पटना: बिहार में डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बैठक में राज्यभर में फॉगिंग अभियान, मच्छर नियंत्रण, सर्विलांस, जांच व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

समीक्षा के दौरान सामने आए आंकड़ों ने चौंकाने वाला सकारात्मक संकेत दिया है। वर्ष 2026 में 6 जुलाई तक राज्य में डेंगू से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है, जबकि चिकनगुनिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले तीन वर्षों में डेंगू के मामलों में लगातार कमी आई है। वर्ष 2023 में जहां 20,224 मामले और 74 मौतें हुई थीं, वहीं 2024 में मामले घटकर 10,155 और मौतें 16 रह गईं। वर्ष 2025 में यह आंकड़ा और गिरकर 3,902 मामले और सिर्फ 2 मौतों तक सिमट गया। 2026 में अब तक केवल 176 मामले सामने आए हैं और कोई मृत्यु नहीं हुई है।

राजधानी पटना में भी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। 2023 में 8,600 मामलों के मुकाबले 2026 में अब तक केवल 47 मामले दर्ज किए गए हैं।

बैठक में बताया गया कि राज्यभर में 318 फॉगिंग मशीनों के जरिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त मशीनें तैनात की गई हैं और कीटनाशकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है।

डेंगू की समय पर पहचान के लिए सभी अस्पतालों में NS1 ELISA और IgM ELISA जांच किट उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही 200 अतिरिक्त किट की मांग भी भेजी गई है ताकि जांच व्यवस्था प्रभावित न हो।

स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम और जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया है। जुलाई महीने को ‘एंटी-डेंगू माह’ के रूप में मनाया जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया और जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को साफ-सफाई और पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार की रणनीति, सतर्कता एवं जनसहभागिता के कारण डेंगू और चिकनगुनिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं और आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top