26
BREAKING NEWS
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!Bihar: बिहार में गंगा उफान पर, पटना की सड़कों तक पहुंचा पानी; मुंगेर का चंडिका स्थान जलमग्न, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट!Bihar: कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत; तीसरी गंभीर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
3 hours ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
4 hours ago
Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!
4 hours ago
Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!
5 hours ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!
5 hours ago

Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!

किशनगंज: सरहदें सिर्फ नक्शे पर होती हैं… रिश्तों में नहीं। भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की...

किशनगंज: सरहदें सिर्फ नक्शे पर होती हैं… रिश्तों में नहीं। भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की एक तस्वीर अब किशनगंज में देखने को मिल रही है। नेपाल से शादी कर भारत आईं कई महिलाएं वर्षों से यहां अपने परिवार के साथ रह रही हैं, लेकिन भारतीय नागरिकता की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण कई सरकारी सुविधाओं और अधिकारों से दूर हैं।

अब ऐसी महिलाओं के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। किशनगंज जिले के सभी सात प्रखंडों में 8, 15 और 22 जुलाई को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं को नागरिकता आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी और दस्तावेज तैयार करने से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक में मदद की जाएगी।

सीमा से सटे ठाकुरगंज, दिघलबैंक और टेढ़ागाछ जैसे इलाकों में ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक है। कई महिलाएं वर्षों पहले शादी के बाद भारत आईं, यहीं परिवार बसाया, बच्चे हुए और जीवन का बड़ा हिस्सा यहीं गुजर गया। लेकिन जानकारी की कमी और कागजी प्रक्रिया की उलझनों के कारण वे अब तक नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकीं।

हाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुछ ऐसी महिलाओं के नाम सूची से हटने के बाद यह मामला सामने आया। इसके बाद प्रशासन ने महसूस किया कि बड़ी संख्या में महिलाओं को नागरिकता कानून और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने की जरूरत है।

जिलाधिकारी नवीन कुमार के अनुसार, भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5(1)(C) के तहत विदेशी महिला पंजीकरण के माध्यम से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकती हैं।

इन महिलाओं को आवेदन के लिए भारत में सात साल के वैध निवास का प्रमाण, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, पति के भारतीय नागरिक होने का प्रमाण, पासपोर्ट, रेसिडेंशियल परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे।

किशनगंज के अलावा बिहार के कई सीमावर्ती जिलों में नेपाल से विवाह कर आई महिलाएं रहती हैं। अररिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधुबनी और सीतामढ़ी जैसे जिलों में भी ऐसी महिलाओं की संख्या है।

लेकिन सबसे ज्यादा संख्या किशनगंज और अररिया जैसे भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में बताई जाती है।

अब इन विशेष शिविरों से उम्मीद जगी है कि वर्षों से पहचान और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहीं इन महिलाओं को भारतीय नागरिकता की प्रक्रिया में नई राह मिलेगी।

क्योंकि यह सिर्फ एक दस्तावेज का मामला नहीं… बल्कि उन महिलाओं की पहचान और अधिकार से जुड़ा सवाल है, जिन्होंने शादी के बाद भारत को ही अपना घर बना लिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मजार तक पहुंचे नीतीश… लेकिन चादर नही चढ़ा पाए ?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top