1
BREAKING NEWS
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!
No menu items available
BREAKING
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
5 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
1 day ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
1 day ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
1 day ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
1 day ago

Sheikhpura News : शेखपुरा में किसान सभा का प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों का डीएम को सौंपा ज्ञापन

बिहार राज्य किसान सभा के आह्वान पर शेखपुरा जिला किसान सभा ने सीपीआई कार्यालय से बड़ी संख्या में किसान एवं...

बिहार राज्य किसान सभा के आह्वान पर शेखपुरा जिला किसान सभा ने सीपीआई कार्यालय से बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूरों ने दल्लू चौक, खंड पर, कटरा चौक, चांदनी चौक होते जिला समाहरणालय पर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

आंदोलनकारी को संबोधित करते हुए सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि देश के अंदर किसान अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर ठंड और शीतलहर में भी आंदोलन चला रहे हैं पर नरेंद्र दामोदरदास मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उन पर लाठियां चलवा रही है, जो निंदनीय है। जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रभात पांडेय कहा कि बिहार राज्य किसान सभा केंद्र के सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर बुधवार को आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहा है। उसी के तहत आज शेखपुरा जिले में आंदोलन किया गया है। इस आंदोलन में दूरदराज गांव से भी लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिले के अंदर सर्वे के नाम पर बड़े पैमाने पर किसान मजदूर के साथ आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।


घाटकुसुभा प्रखंड जो लगातार बाढ़ प्रभावित रहा है, उसे जल जमाव में शामिल कर बाढ़ से मिलने वाली लाभ से किसान और मजदूरों को वंचित रखा जा रहा है। इसलिए शेखपुरा जिला प्रशासन और बिहार सरकार से घाटकुसुम्भा को बाढ़ क्षेत्र घोषित कर किसानों को लाभ देने की गारंटी की मांग रखा गया है। उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिले के अंदर किसान के धान खरीद में हो रहे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को दूर किया जाय और उचित कीमत पर किसानों को धान खरीदने की गारंटी किया जाए।

किसान नेता गुलेश्वर यादव ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर आज हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें किसानों को बड़े पैमाने पर निजी नलकूप देने, किसानों के द्वारा लिए गए कर्ज को माफ करते हुए खेती के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज देने के प्रबंध करने, किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देने, कैंप लगाकर भ्रष्टाचार मुक्त दाखिल खारिज करने आदि मांग शामिल है। जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जिले भर के किसानों को बड़े पैमाने पर संगठित कर एक बड़ा आंदोलन जिले में खड़ा किया जाएगा। आंदोलन मे ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सचिव निधीश कुमार गोलू, धुरी पासवान, मालती देवी, अनिल कुमार दास, कमलेश यादव, राजेंद्र महतो, नंदलाल राम, चंद्रभूषण प्रसाद, गणेश रविदास, सूद्दीन मांझी, राजेंद्र महतो, ललित शर्मा, विजय कुमार यादव, दिनेश कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, जयराम मांझी, विनोद महतो, विशेश्वर प्रसाद, गीता देवी, रीना देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top