शेखपुरा: शुक्रवार को आरसेटी (RSETI) शेखपुरा के प्रांगण में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” थीम के साथ वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को केवाईसी एवं सीकेवाईसी के प्रति जागरूक करना तथा वित्तीय रूप से साक्षर बनाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलडीएम शेखपुरा राजेश कुमार सिंहा ने उपस्थित लोगों को सीकेवाईसी के लाभों की विस्तार से जानकारी देते हुए सुरक्षित बैंकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवाईसी अपडेट रहने से बैंकिंग सेवाएं सुरक्षित और सुगम रहती हैं तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संभव होता है।
इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था स्वधार फीन एक्सेस का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही लोगों को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई।
Bihar News : सरकारी स्कूल का बदला रूप देख DM भी हुए खुश — बच्चों के लिए बड़ा मैसेज!
कार्यक्रम के समापन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन और वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।