9
BREAKING NEWS
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!
No menu items available
BREAKING
विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!
20 hours ago
13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!
20 hours ago
सहरसा में फुटबॉल के मैदान से नशे के खिलाफ हुंकार, बालक-बालिकाओं ने खेल के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!
20 hours ago
छठ पर शेखपुरा के सभी घाटों का होगा कायाकल्प, CCTV और लाइटिंग से रहेगी तीसरी नजर!
20 hours ago
भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!
20 hours ago

Bihar News : 74वां स्थापना दिवस पर पीबी मिडिल स्कूल में जश्न, 175 छात्रों को विदाई; 48 मेधावी हुए सम्मानित!

लखीसराय: शहर के चितरंजन रोड स्थित पीबी मिडिल स्कूल में सोमवार को 74वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ...

लखीसराय: शहर के चितरंजन रोड स्थित पीबी मिडिल स्कूल में सोमवार को 74वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 48 छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र, स्कूल परित्याग प्रमाण पत्र, कलम, डायरी, टिफिन बॉक्स और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा आठवीं से पास आउट हुए 175 छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।

अपने संबोधन में अरविंद पासवान ने कहा कि इस सरकारी विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को प्रधानाध्यापक संजय कुमार गुप्ता ने निजी स्कूलों के स्तर तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निजी विद्यालयों को भी पीछे छोड़ने वाले हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद नूतन देवी ने की। इस दौरान कक्षा सप्तम के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया।

कार्यक्रम में सम्मानित किए गए मेधावी छात्रों में लक्ष्मी कुमारी, अर्पिता कुमारी, आस्था कुमारी, माही कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार और पृथ्वी राज सहित कुल 48 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

इससे पहले प्रधानाध्यापक संजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों को चादर, माला, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलाकार पंकज भारती और आरुषि कुमारी ने गीत “जाओ बच्चों खुश रहना…” प्रस्तुत कर पास आउट छात्रों को भावुक विदाई दी।

इस मौके पर रंजीत सम्राट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में छात्रों का उत्साह, शिक्षकों का समर्पण और विद्यालय की उपलब्धियां साफ झलकती रहीं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शिक्षकों को भावभीनी विदाई; योगदान को किया गया याद!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top