पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। दोनों दलों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक-दूसरे पर तीखे शब्दों में हमला बोला है, जिससे राजनीतिक बहस अब व्यक्तिगत स्तर तक पहुंचती नजर आ रही है।
Bihar News : कलम की ताकत को मिला सम्मान — भाजपा ने पत्रकारों को किया विशेष सम्मानित!
RJD की ओर से किए गए एक पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा गया। पोस्ट में “जिंदा लाश” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया और दावा किया गया कि अगर ऐसा नेतृत्व लंबे समय तक सत्ता में बना रहा तो बिहार की स्थिति और खराब हो सकती है। साथ ही #बेशर्मCM जैसे हैशटैग का इस्तेमाल कर राजनीतिक हमला तेज किया गया। इस पोस्ट को राजनीतिक गलियारों में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर कटाक्ष माना जा रहा है।
Bihar News : जयचंदों पर तेज प्रताप का हमला! RJD में मचा घमासान, अनुष्का विवाद पर दिया बड़ा बयान!
RJD के इस बयान के बाद JDU ने भी सोशल मीडिया पर जोरदार पलटवार किया। पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा कि नीतीश कुमार ने “खुद को गलाकर बिहार में जान फूंकी है” और राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है। इसके साथ ही JDU ने RJD पर तीखा हमला करते हुए #9वीं_फेल_लुटेरा जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया, जिससे सियासी बयानबाजी और तीखी हो गई।
National News : एपस्टीन फाइल्स से दुनिया में हड़कंप: 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों पर जांच!
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया अब पार्टियों के बीच राजनीतिक लड़ाई का बड़ा मंच बन चुका है। यहां से पार्टियां सीधे जनता तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन तीखी भाषा के कारण राजनीतिक मर्यादा पर भी सवाल उठने लगे हैं। आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं, खासकर चुनावी माहौल को देखते हुए।
इस सोशल मीडिया वार ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ा दी है और यह साफ संकेत दे रहा है कि आगामी राजनीतिक मुकाबले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है।