लखीसराय: गुरूवार को अपर समाहर्ता नीरज कुमार की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद (नीलाम पत्र) से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
Bihar News : सरकारी स्कूल का बदला रूप देख DM भी हुए खुश — बच्चों के लिए बड़ा मैसेज!
अपर समाहर्ता ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह में कम-से-कम दो बार नियमित रूप से कोर्ट का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से पुराने मामलों एवं अधिक राशि से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्रवाद मामलों का समय पर निष्पादन राजस्व प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
Bihar News : डीएवी परिवार ने खोया अपना मार्गदर्शक… भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजलि!
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लंबित मामलों का अद्यतन विवरण रखें तथा निर्धारित तिथि पर कोर्ट संचालन सुनिश्चित करें।
Bihar News : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश हाई, महिला कबड्डी का भी होगा धमाका!
इस बैठक में नीलाम पत्र पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, आशुतोष कुमार, शशि कुमार, प्राची कुमारी सहित अन्य नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं उनके पेशकार उपस्थित रहे।
