8
BREAKING NEWS
जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर... थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!CM के सामने ही भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर!सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!
No menu items available
BREAKING
जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर… थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!
5 hours ago
रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!
5 hours ago
शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
5 hours ago
मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!
6 hours ago
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!
6 hours ago

Bihar News : अब कचरा नहीं बनेगा समस्या… जानिए क्या है नया मास्टर प्लान?

लखीसराय (बिहार): जिले में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में प्रशासन ने कदम...

लखीसराय (बिहार): जिले में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नगर परिषद लखीसराय, बड़हिया और सूर्यगढ़ा क्षेत्रों में कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कम्पोस्ट प्लांट और सैनिटरी लैंडफिल (SLF) के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि चयन को प्राथमिकता दी गई।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए कचरा प्रबंधन की स्थायी और वैज्ञानिक व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर निकायों के साथ समन्वय बनाकर तय मानकों के अनुरूप जमीन का चयन और सत्यापन जल्द पूरा करें।

भूमि चयन के लिए कई अहम मापदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कम से कम 16 फीट चौड़ी सड़क से संपर्क, जल स्रोतों और आवासीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी, बाढ़ और जल-जमाव से मुक्त स्थान, नगर क्षेत्र से 5-6 किलोमीटर के भीतर स्थिति, उच्च वोल्टेज तारों से दूरी और भूमि का विवाद रहित होना शामिल है।

बैठक में बताया गया कि तीनों नगर निकायों के लिए MRF और कम्पोस्ट प्लांट हेतु करीब 1.55 एकड़ तथा सैनिटरी लैंडफिल के लिए 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समयसीमा के भीतर भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि परियोजनाओं का कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने पर जोर दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : अब गांव में ही मिलेगी डिग्री की पढ़ाई, सदायबीघा +2 स्कूल को कॉलेज बनाने की तैयारी!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top