10
BREAKING NEWS
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!
No menu items available
BREAKING
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!
4 hours ago
शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!
4 hours ago
मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!
5 hours ago
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
14 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
15 hours ago

Bihar News : लखीसराय में ‘लिटिल किड्स प्ले स्कूल’ का शुभारंभ, खेल-खेल में सीखेंगे नन्हे बच्चे!

लखीसराय शहर के नया बाजार, बड़ी दुर्गा स्थान कबैया रोड स्थित वार्ड नंबर 25 में नरसिंह जयंती के पावन अवसर...

लखीसराय शहर के नया बाजार, बड़ी दुर्गा स्थान कबैया रोड स्थित वार्ड नंबर 25 में नरसिंह जयंती के पावन अवसर पर ‘लिटिल किड्स प्ले स्कूल’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्राचार्य मुस्कान कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह में जिला स्तरीय कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अधिकारी मृणाल रंजन सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर स्कूल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर दिलीप कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को बुके, चादर और डायरी-कलम देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि मृणाल रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्ले स्कूल बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि “लिटिल किड्स प्ले स्कूल बच्चों को खेल-खेल में सीखने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है, जहां बिना किसी किताबों के दबाव के बच्चे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखते हैं।”

उन्होंने बताया कि ऐसे संस्थानों में बच्चों को भाषा विकास, सामाजिक व्यवहार, आत्मनिर्भरता और रचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर मिलता है। बच्चे यहां टिफिन खोलना, पानी पीना जैसे छोटे-छोटे कार्य खुद करना सीखते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

स्कूल में बच्चों के लिए पहेलियां, रंगों और आकारों की पहचान, ब्लॉक्स, सैंड प्ले, पेंटिंग, मॉडलिंग, डांस जैसी कई रोचक गतिविधियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।

कार्यक्रम के अंत में मृणाल रंजन ने प्राचार्य मुस्कान कुमारी और डायरेक्टर दिलीप कुमार वर्मा को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूल निश्चित रूप से क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।

यह नया प्ले स्कूल न सिर्फ शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक मजबूत आधार भी साबित होगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : श्रेयसी सिंह का शेखपुरा में पावर शो, ‘नारी शक्ति’ पर इंडी गठबंधन पर सीधा हमला!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top