25
BREAKING NEWS
Bihar: सीतामढ़ी में गांजे की ‘सबसे बड़ी खेप’ पर STF का शिकंजा, घर बना था करोड़ों के नशे का गोदाम!Jharkhand: MMDR पर अब दिल्ली बनाम झारखंड की लड़ाई, JMM के ‘उलगुलान’ से गरमाएगी सियासत!Jharkhand: कुएं में गिरा बिहार का श्रद्धालु, 10 मिनट में NDRF ने कर दिया रेस्क्यू; देवघर मेले में टला बड़ा हादसा!Jharkhand: धनबाद जंक्शन पर नशे की ‘40 किलो खेप’ का खेल फेल! ट्रॉली-बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, RPF ने दबोचे दो संदिग्ध!Jharkhand: फर्जी GST अधिकारी बन 40.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार!Bihar: मंत्रियों के स्वागत में तपती धूप में खड़े कराए गए स्कूली बच्चे, मौके पर मौजूद थे बीईओ!Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सीतामढ़ी में गांजे की ‘सबसे बड़ी खेप’ पर STF का शिकंजा, घर बना था करोड़ों के नशे का गोदाम!Jharkhand: MMDR पर अब दिल्ली बनाम झारखंड की लड़ाई, JMM के ‘उलगुलान’ से गरमाएगी सियासत!Jharkhand: कुएं में गिरा बिहार का श्रद्धालु, 10 मिनट में NDRF ने कर दिया रेस्क्यू; देवघर मेले में टला बड़ा हादसा!Jharkhand: धनबाद जंक्शन पर नशे की ‘40 किलो खेप’ का खेल फेल! ट्रॉली-बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, RPF ने दबोचे दो संदिग्ध!Jharkhand: फर्जी GST अधिकारी बन 40.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार!Bihar: मंत्रियों के स्वागत में तपती धूप में खड़े कराए गए स्कूली बच्चे, मौके पर मौजूद थे बीईओ!Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सीतामढ़ी में गांजे की ‘सबसे बड़ी खेप’ पर STF का शिकंजा, घर बना था करोड़ों के नशे का गोदाम!
2 minutes ago
Jharkhand: MMDR पर अब दिल्ली बनाम झारखंड की लड़ाई, JMM के ‘उलगुलान’ से गरमाएगी सियासत!
8 minutes ago
Jharkhand: कुएं में गिरा बिहार का श्रद्धालु, 10 मिनट में NDRF ने कर दिया रेस्क्यू; देवघर मेले में टला बड़ा हादसा!
19 minutes ago
Jharkhand: धनबाद जंक्शन पर नशे की ‘40 किलो खेप’ का खेल फेल! ट्रॉली-बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, RPF ने दबोचे दो संदिग्ध!
28 minutes ago
Jharkhand: फर्जी GST अधिकारी बन 40.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार!
33 minutes ago

Jharkhand: धनबाद जंक्शन पर नशे की ‘40 किलो खेप’ का खेल फेल! ट्रॉली-बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, RPF ने दबोचे दो संदिग्ध!

धनबाद: धनबाद जंक्शन पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर...

धनबाद: धनबाद जंक्शन पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया। नशीले पदार्थ की यह खेप दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग में रखी गई थी। मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा गया है।

संदिग्ध ट्रॉली और बैग ने खोला पूरा राज

सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर RPF की टीम नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रॉली और तीन बैग पर जवानों की नजर पड़ी। सामान संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो अंदर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

जांच के बाद बरामद पदार्थ गांजा निकला। वजन किए जाने पर इसकी मात्रा करीब 40 किलो बताई गई।

RPF की सतर्कता से स्टेशन पर ही रुक गई खेप

गांजा बरामद होते ही RPF ने तत्काल कंट्रोल रूम और GRP को सूचना दी। इसके बाद RPF, CIB और GRP की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

बरामद गांजे को जिला मजिस्ट्रेट राम प्रवेश सिंह की मौजूदगी में नियमानुसार जब्त कर सील किया गया।

ओडिशा से चली खेप, यूपी पहुंचने से पहले धनबाद में पकड़ी गई

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर आए थे और इसे उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। दोनों संदिग्धों के बिहार निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी खेप किसके इशारे पर लाई गई थी और इसे यूपी में किसे सौंपा जाना था?

सिर्फ दो तस्कर या पीछे है बड़ा नेटवर्क?

करीब 40 किलो गांजे की बरामदगी ने रेलवे के जरिए चल रहे कथित नशे के नेटवर्क पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एजेंसियां गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर खेप के स्रोत, संभावित खरीदार और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

धनबाद जंक्शन पर RPF की एक तलाशी ने नशे की बड़ी खेप को मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया, लेकिन अब असली चुनौती उस नेटवर्क तक पहुंचना है, जिसके जरिए यह खेप ओडिशा से निकलकर उत्तर प्रदेश जाने वाली थी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: फर्जी GST अधिकारी बन 40.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top