25
BREAKING NEWS
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!Bihar: बिहार में गंगा उफान पर, पटना की सड़कों तक पहुंचा पानी; मुंगेर का चंडिका स्थान जलमग्न, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट!Bihar: कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत; तीसरी गंभीर!Bihar: जीआईपी पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, 20 टीमों ने दिखाया हुनर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
7 minutes ago
Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!
17 minutes ago
Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!
23 minutes ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!
27 minutes ago
Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!
33 minutes ago

Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!

देवघर: बिहार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पद पर कार्यरत राकेश कुमार चौधरी की शुक्रवार देर रात देवघर में...

देवघर: बिहार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पद पर कार्यरत राकेश कुमार चौधरी की शुक्रवार देर रात देवघर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बम-बम बाबा पथ के पास मिला। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

गंभीर हालत में मिले BDO

पुलिस के अनुसार, पीसीआर टीम ने राकेश कुमार चौधरी को बम-बम बाबा पथ के पास गंभीर हालत में देखा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने राकेश चौधरी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाया ठगी का आरोप

मृतक BDO की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में एक महिला शिक्षक को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी के मुताबिक, उक्त महिला पिछले कुछ दिनों से राकेश चौधरी के संपर्क में थी।

पत्नी का आरोप है कि महिला शिक्षक ने उनके पति को कथित तौर पर झांसे में लेकर ठगी की थी। उनके अनुसार, शुक्रवार को भी राकेश चौधरी उस महिला के घर गए थे। इसके कुछ समय बाद ही उनका शव महिला के घर के बाहर मिलने की बात सामने आई।

परिजनों की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। अभी तक पुलिस जांच में महिला शिक्षक की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम मृतक के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल और मौत से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसकी वजह क्या थी और घटनाक्रम किस तरह हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

देवघर के ही रहने वाले थे राकेश चौधरी

राकेश कुमार चौधरी देवघर शहर के रहने वाले थे। उनका पैतृक घर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में बताया गया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनकी पत्नी और भाई झारखंड सरकार के हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

BDO की संदिग्ध मौत के बाद परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि राकेश कुमार चौधरी की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top