शेखपुरा : भारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी प्रकाश भगत उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें बूथ सशक्तिकरण अभियान, मतदाता पुनरीक्षण अभियान, तिरंगा यात्रा, तथा अन्य संगठनात्मक गतिविधियाँ प्रमुख रहीं।
Sheikhpura : 50 हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालु… भोलेनाथ का ऐसा दरबार आपने नहीं देखा होगा!
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी समय में होने वाले चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मज़बूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बूथ सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि चुनावी सफलता की नींव है।
रात में अस्पताल पहुंचीं रेशमा भारती, मरीजों से जानी हालचाल
प्रकाश भगत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और उसका बल कार्यकर्ताओं में ही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर संपर्क, संवाद और सेवा के संकल्प के साथ काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में भी सटीकता और तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया।
मशाल की रोशनी में वीरों को नमन, भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
बैठक में शेखपुरा विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार, बरबीघा विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार, विधानसभा संयोजक रोहित कुमार और रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि संगठन की मजबूती ही जीत की कुंजी है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर उतर कर कार्य करना होगा।
जिला महामंत्री अरविंद सिंह और जिला उपाध्यक्ष किशोर कुणाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवल पासवान ने किया, जिन्होंने क्रमवार रूप से एजेंडा प्रस्तुत करते हुए पूरी बैठक को संचालित किया।
शेखपुरा में BJP का चुनावी शंखनाद: ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र
बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, तथा शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में योगदान देने वाले नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
इस बैठक ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहां न केवल विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि हर स्तर पर ज़िम्मेदारी और योगदान को मान्यता भी दी जाती है। आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए यह बैठक प्रेरणास्रोत साबित होगी।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF