5
BREAKING NEWS
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
No menu items available
BREAKING
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!
17 hours ago
दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!
17 hours ago
प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
17 hours ago
गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!
17 hours ago
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!
17 hours ago

Bihar: भागलपुर में फ्लड फाइटिंग के दौरान बड़ा हादसा, 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी; 2 लापता!

भागलपुर: बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच नवगछिया के राघोपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है।...

भागलपुर: बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच नवगछिया के राघोपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। तटबंध की मरम्मत और फ्लड फाइटिंग के काम में लगे 21 मजदूरों से भरी नाव तेज बहाव के बीच अचानक पलट गई। हादसे के बाद 19 मजदूरों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

तटबंध की मरम्मत के दौरान पलटी नाव

जानकारी के मुताबिक, राघोपुर में तटबंध टूटने के बाद उसकी मरम्मत और बचाव कार्य के लिए मजदूरों को लगाया गया था। इसी दौरान मजदूर नाव से फ्लड फाइटिंग के काम पर जा रहे थे। तेज बहाव के बीच नाव का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई।

नाव पलटते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ मजदूरों ने पानी में छलांग लगाकर और तैरकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दो मजदूर अभी भी लापता

प्रशासन के अनुसार, हादसे में बादल मंडल और सिकंदर मंडल लापता हैं। दोनों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे का वीडियो आया सामने

घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाढ़ के पानी के बीच मजदूरों को फ्लड फाइटिंग के काम में जुटे देखा जा सकता है। इसी दौरान नाव पलटती दिखाई देती है और मजदूर पानी में गिर जाते हैं। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

दो दिन पहले टूटा था तटबंध

राघोपुर में करीब दो दिन पहले रात के समय तटबंध टूट गया था। इसके बाद पानी के दबाव को नियंत्रित करने और तटबंध को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर फ्लड फाइटिंग का काम शुरू किया गया था। इसी अभियान के दौरान नाव हादसा हो गया।

परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

लापता मजदूर के परिजन प्रशांत कुमार ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके मामा ठेकेदार के बुलाने पर राघोपुर में फ्लड फाइटिंग के काम के लिए आए थे। नाव पलटने के बाद से उनका पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मजदूर बाढ़ के बीच तटबंध की मरम्मत और बचाव कार्य में लगाए गए थे, इसलिए हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन की भी बनती है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस आरोप पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम दोनों लापता मजदूरों की तलाश में जुटी है और प्रशासन की निगरानी में राहत-बचाव अभियान जारी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: छात्रों को मारने का नियम नहीं, पटना लाठीचार्ज पर अनंत सिंह ने पुलिस को दिखाई कानून की याद!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top